PM मोदी से अचानक क्यों पहुंचे NSA डोभाल, 50 मिनट क्या बात हुई?

पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के 35 घंटे के बाद दिल्ली में हलचल है. सेना अपना काम पूरा कर चुकी है और अब मोर्चा विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल संभाले हुए हैं. बुधवार को दिनभर कूटनीतिक मोर्चे पर एक्टिव रहे डोभाल गुरुवार सुबह अचानक पीएम मोदी ने मिलने उनके आवास पर पहुंचे. यह बैठक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 मई 2025, 07:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी से अचानक क्यों पहुंचे NSA डोभाल, 50 मिनट क्या बात हुई?
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के 35 घंटे के बाद दिल्ली में हलचल है. सेना अपना काम पूरा कर चुकी है और अब मोर्चा विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल संभाले हुए हैं. बुधवार को दिनभर कूटनीतिक मोर्चे पर एक्टिव रहे डोभाल गुरुवार सुबह अचानक पीएम मोदी ने मिलने उनके आवास पर पहुंचे. यह बैठक करीब 50 मिनट तक चली. जिस वक्त यह बैठक चल रही थी, ठीक उसी दौरान सर्वदलीय मीटिंग में विपक्षी नेताओं को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर का अपडेट दे रहे थे. इस ऑपरेशन में पूरा भारत एक है. सियासी मतभेद भुलाकर सभी दल और दिल मिले हुए हैं.

50 मिनट तक डोभाल ने PM मोदी को क्या बताया

पीएम मोदी और डोभाल की बैठक में हुआ क्या? पीएम मोदी को क्या क्या चीजें इतनी डीटेल्स में बताई गईं? माना जा रहा है कि भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’ कहे जाने वाले डोभाल ने कूटनीतिक और इंटेलिजेंस मोर्चे पर सारी जानकारियां पीएम के सामने रखीं. ऑपरेशन सिंदूर के बदलते हालात पर प्रधानमंत्री को ब्रीफ किया गया है. भारत के लिए ऑपरेशन के बाद का यह वक्त कूटनीतिक लिहाज से बेहद अहम है. यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि पाकिस्तान भारत से सैन्य मोर्चे पर टकराने की हालत में नहीं है. पाकिस्तान अब दुनिया के सामने विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश में लग गया है. उसके मंत्री विदेशी टीवी चैनलों पर इंटरव्यू दे रहे हैं. खुद को बेकसूर बता रहे हैं. हालांकि, वहां भी उन्हें मुंह की खानी पड़ रही है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री और सूचना मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर जिस तरह झूठी कहानी गढ़ी, उससे उनकी ही फजीहत हो गई. विदेशी पत्रकारों ने उनको की कटघरे में खड़ा कर दिया. वहीं भारत पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार और ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया के देशों को कूटनीति के जरिए साध रहा है. इसमें बड़ी कामयाबी भी मिली है.

Operation Sindoor पर आज के बड़े अपडेट 

  • देशभर में 21 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक किया गया बंद
  • एलओसी पर हाई अलर्ट पर भारतीय सेना 
  • जोधपुर में भी निजी और सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक किया गया बंद 
  • पाकिस्तान के लाहौर में सुनी गई धमाकों की आवाज
  • ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हो रही सर्वदलीय बैठक

इसी कूटनीतिक मुहिम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बुधवार को दिनभर ऐक्टिव रहे थे. उन्होंने दर्जनभर से ज्यादा देशों के सुरक्षा सलाहकार से बात की. इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, जापान, रूस और फ्रांस के एनएसए शामिल थे. अपने समकक्षों को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ भारत के मिसाइल हमलों के बारे में जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो वह ‘मजबूती से जवाबी कार्रवाई’ करने के लिए तैयार है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰