ऑपरेशन सिंदूर पीएम की दृढ़ इच्छाशक्ति, सेना की मारक क्षमता की वजह से हुआ पूरा …………

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान भारतीय सेना की तारीफ. गृहमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है. बीएसएफ और सेना ने दुनिया के सामने उदाहरण रखा है. उन्होंने कहा कि हमने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 23 मई 2025, 08:02 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऑपरेशन सिंदूर पीएम की दृढ़ इच्छाशक्ति, सेना की मारक क्षमता की वजह से हुआ पूरा …………
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान भारतीय सेना की तारीफ. गृहमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है. बीएसएफ और सेना ने दुनिया के सामने उदाहरण रखा है. उन्होंने कहा कि हमने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ”बीएसएफ ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया है और उसको पूरी भी किया है. नक्सलवाद हो, आतंकवाद हो या उत्तर पूर्व में शांति व्यवस्था करनी हो, आप सभी ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाया है. बीएसएफ और सेना ने अभी ही एक उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया है.”

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर पीएम की दृढ़ इच्छाशक्ति, सेना की मारक क्षमता और सूचना संग्रहण की सटीकता की वजह से पूरा हुआ है. पाकिस्तान ने सालों से कई घटनाएं हमारे यहां की पर हम संरक्षणात्मक प्रक्रिया अपनाते रहे . हमने उचित जबाव नहीं दिया.”

उन्होंने कहा, ”2014 के बाद उरी में हमला हुआ और हमने सर्जिकल स्ट्राइक करके अंदर घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया. पुलवामा में हमला हुआ , भारत की सेना ने उरी से कठोर जबाव दिया और आतंकी अड्डों को उड़ाने का काम किया. फिर पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को धर्म पूछकर महिलाओं के सामने चुन चुनकर मारने का काम पाक प्रेरित आतंकियों ने किया. तब बिहार से पीएम ने कहा था कि उसका जबाव दिया जाएगा.”

हमारे जवानों ने 100 किलोमीटर अंदर घुसकर दिखाया पराक्रम – केंद्रीय गृहमंत्री

अमित शाह ने कहा, ”हमारा ऑपरेशन सटीक था, उसकी और हमारी सेना की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है. हमारी सेना ने 100 किलोमीटर अंदर घुसकर पाकिस्तान की जमीन पर पराक्रम दिखाया है. इस पर हमें नाज है. जब युद्ध घोषित नहीं हुआ था तब हमारे बीएसएफ ने उनकी गोली का जबाव गोले से दिया था और एक इंच भी पीछे नहीं हटे थे. बीएसएफ ने बता दिया कि जब तक वे हैं पाक एक इंच भी जमीन नहीं ले सकते हैं.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰