पाकिस्तानी सेना को खैबर पख्तूनख्वा में लगा बड़ा झटका…….

युद्ध हारने पर प्रमोशन का इनाम पाने वाले पाकिस्‍तानी फील्‍ड मार्शल आसिम मुनीर एक बार फिर से नकारा साबित हुए हैं. पाकिस्‍तानी सैनिकों को घर में ही पिटना पड़ रहा है. आर्मी चीफ आसिम मुनीर की पकड़ देश के अंदर ढीली पड़ गई है. तमाम तरह की कोशिशों और सुरक्षा के बावजूद अशांत खैबर पख्‍तूनख्‍वा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 29 मई 2025, 07:39 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तानी सेना को खैबर पख्तूनख्वा में लगा बड़ा झटका…….
Photo: UB India News Archive

युद्ध हारने पर प्रमोशन का इनाम पाने वाले पाकिस्‍तानी फील्‍ड मार्शल आसिम मुनीर एक बार फिर से नकारा साबित हुए हैं. पाकिस्‍तानी सैनिकों को घर में ही पिटना पड़ रहा है. आर्मी चीफ आसिम मुनीर की पकड़ देश के अंदर ढीली पड़ गई है. तमाम तरह की कोशिशों और सुरक्षा के बावजूद अशांत खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में विद्रोहियों के हमले थम नहीं रहे हैं. ताजा हमले में विद्रोहियों ने 4 पाकिस्‍तानी जवानों को मार गिराया. मरने वालों में लेफ्टिनेंट रैंक का एक अफसर भी शामिल है. बता दें कि खैबर पख्‍तूनख्‍वा में विद्रोहियों की ओर से अक्‍सर ही पाकिस्‍तानी फौज पर हमले किए जाते रहे हैं. पाकिस्‍तान सरकार और आर्मी के जुल्‍म के खिलाफ अक्‍सर ही स्‍थानीय लोग आवाज उठाते रहते हैं.

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार देर रात हुए एक आतंकी हमले में सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए. यह हमला उत्तरी वज़ीरिस्तान जिले के शवाल क्षेत्र में स्थित एक चेक पोस्ट पर हुआ, जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने अचानक चेक पोस्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक लेफ्टिनेंट समेत चार सैनिकों की जान चली गई. पाकिस्तान सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. मतलब पाकिसतानी आर्मी में सदमे में आ गई है और हमले से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है.

ताजा हुए हमले में सेना के एक अधिकारी समेत चार सैनिकों की मौत हो गई। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इस हमले के बारे में जानकारी दी है। यह घटना बुधवार देर रात उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शवाल क्षेत्र में हुई जो अफगानिस्तान की सीमा के पास है।

खैबर पख्‍तूनख्‍वा में हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी बीच, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुसाखेल जिले में एक अलग ऑपरेशन के दौरान चार विद्रोहियों के मारे जाने का दावा किया गया है. सूत्रों के अनुसार, ये विद्रोही रर्रा शाम इलाके में एक नेशनल हाईवे पर आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाते हुए मारे गए. सुरक्षा बलों की इस खुफिया-आधारित कार्रवाई में मारे गए विद्रोह‍ियों पर क्षेत्र में यात्री बसों पर हमले और अन्य हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे. पाकिस्तान के अशांत सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों में हाल के दिनों में इज़ाफ़ा देखा गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.

प्रकृति का कहर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है. मंगलवार रात बादलों की गरज के साथ हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 2 महिलाओं समेत कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई. सात लोग लापता भी बताए जा रहे हैं. भारी बारिश की वजह से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर जान-माल के नुकसान का विवरण दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम के कारण विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 9 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. ये घटनाएं स्वाबी, पेशावर, शांगला, स्वात और हरिपुर जिलों में हुई हैं

जांच चौकी को बनाया गया निशाना
सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर गोलीबारी की। इस हमले में लेफ्टिनेंट रैंक के एक अधिकारी समेत चार सैनिक मारे गए। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

मारे गए आंतंकी
सूत्रों के अनुसार, प्रांत के मूसाखेल जिले में एक खुफिया कार्रवाई में चार आतंकवादी भी मारे गए हैं। रारा शम इलाके में एक राजमार्ग पर ‘इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) लगाने की कोशिश के दौरान ये आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादी यात्री बसों पर हमले और अन्य आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

निशाने पर हैं सुरक्षा बल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों पर हमले का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अज्ञात हमलावरों के हमलों में कई पुलिसकर्मी मारे गए या फिर घायल हुए हैं। हाल ही में पुलिस कर्मियों पर हमला डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान कलां में हुआ था। हमले के बाद अज्ञात हमलावर भाग गए थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰