आसिम मुनीर ने पहलगाम नरसंहार कैसे करवाया?

इस बात के सबूत मिल रहे हैं कि पहलगाम नरसंहार सीधे-सीधे पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने करवाया। पाकिस्तानी फौज के पांच बड़े अफसर इस हमले की साजिश रचने से लेकर उसके execution तक शामिल थे। पहलगाम में आतंकी हमले की प्लानिंग जनरल आसिम मुनीर ने की, अपने इस प्लान को execute करने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 30 मई 2025, 10:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आसिम मुनीर ने पहलगाम नरसंहार कैसे करवाया?
Photo: UB India News Archive

इस बात के सबूत मिल रहे हैं कि पहलगाम नरसंहार सीधे-सीधे पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने करवाया। पाकिस्तानी फौज के पांच बड़े अफसर इस हमले की साजिश रचने से लेकर उसके execution तक शामिल थे। पहलगाम में आतंकी हमले की प्लानिंग जनरल आसिम मुनीर ने की, अपने इस प्लान को execute करने का आदेश ISI के चीफ लेफ्टीनेंट जनरल आसिम मलिक को दिया। ISI चीफ ने ये काम ISI की स्पेशल ऑपरेशन्स डिवीज़न के DG मेजर जनरल मोहम्मद शहाब असलम को सौंपा।

मेजर जनरल मोहम्मद शहाब असलम की देखरेख में पहलगाम के आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। आतंकवादियों की ट्रेनिंग, हमले की जगह की रेकी, हथियारों का इंतजाम, ये सब मोहम्मद शहाब असलम की देखरेख में हुआ।

बड़ी बात ये है कि जिस वक्त आतंकवादी पहलगाम में पर्यटकों  को मजहब पूछ-पूछ कर मार रहे थे, उस वक्त जनरल आसिम मुनीर इस दरिंदगी को मॉनीटर कर रहा था। मेजर जनरल असलम दहशतगर्दों के साथ लगातार व्हाट्सैप पर कॉन्टैक्ट में था।

ये खुलासे पाकिस्तानी आर्मी के एक पूर्व  मेजर आदिल राजा ने किए हैं। सबूत के तौर पर मेजर आदिल राजा ने ISI की स्पेशल ऑपरेशन्स डिवीज़न के डीजी के वो फोन नंबर भी बताए हैं  जिनके जरिए पहलगाम में आतंकवादी हमले के वक्त मोहम्मद शहाब असलम दहशतगर्दों को निर्देश दे रहा था।

इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व मेजर आदिल राजा ने बहुत सनसनीख़ेज़ दावे किए हैं। आदिल राजा पाकिस्तानी जनरलों के तौर तरीक़ों, उनकी रणनीति और साजिशों के बारे में बखूबी जानते हैं। मेजर आदिल राजा रिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन पाकिस्तानी फ़ौज में उनके बहुत अच्छे ताल्लुकात हैं। आदिल राजा का दावा है कि मार्च महीने में बलोचिस्तान में बलोच उग्रवादियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को अगवा कर लिया था, इस हमले में पाकिस्तान के सौ से ज्यादा फौजी मारे गए थे। इस हमले से पाकिस्तानी फौज बौखला गई, आवाम में फौज के खिलाफ गुस्सा था। इससे ध्यान बटाने के लिए आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने भारत में बड़ा अटैक करने की साजिश रची।

पूर्व मेजर आदिल राजा की हर बात पर आंखें बंद करके यकीन नहीं किया जा सकता, लेकिन जो सबूत उन्होंने दिखाए हैं, उनमें अगर रत्ती भर भी सच्चाई है तो जनरल आसिम मुनीर का अपराध बहुत गंभीर है। पाकिस्तान की फौज आतंकवादियों को अपना मानती है। ये तो उसी दिन साबित हो गया था जब मारे गए दहशतगर्दों के जनाज़े में बड़े फौजी अफसर शामिल हुए थे। आतंकवादियों के ताबूत पाकिस्तानी झंडे में लिपटे दिखाई दिए थे। जनरल आसिम मुनीर का पहलगाम के हमले में सीधा हाथ होने के सबूत चौंकाने वाले हैं। भारत ने पहले भी कहा था कि हमारे पास पहलगाम के आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की साजिश के सबूत हैं, आतंकवादियों के फोन नंबर हैं। मैसेज की डिटेल्स हैं। मुझे लगता है कि बहुत जल्द और भी कई सबूत सामने आएंगे। आज जो सबूत हमने देखे, वो पाकिस्तान का मुंह बंद करने के लिए काफी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰