दीमक की तरह देश को खा रहे गद्दार…………..

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ एक्शन हो रहा है. अब तक कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो चंद पैसों के लिए पाकिस्तान की गोदी में बैठ गए थे. वे भारत की गोपनीय जानकारियां दुश्मन मुल्क को दे रहे थे. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 4 जून 2025, 07:41 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दीमक की तरह देश को खा रहे गद्दार…………..
Photo: UB India News Archive

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ एक्शन हो रहा है. अब तक कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो चंद पैसों के लिए पाकिस्तान की गोदी में बैठ गए थे. वे भारत की गोपनीय जानकारियां दुश्मन मुल्क को दे रहे थे. इनमें नामी यूट्यूब से लेकर CRPF का जवान तक शामिल है. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले ये गद्दार कौन हैं, आइए जानते हैं.

गद्दारों की लिस्ट में सबसे नया नाम जसबीर सिंह है. इसे पंजाब के रूपनगर से गिरफ्तार किया गया है. वह यूट्यूबर है. उसे जासूसी के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जसबीर सिंह जान महल नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है और इसका हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ भी संपर्क था.

जसबीर सिंह पाकिस्तान खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ऑफिसर शाकिर के संपर्क में था. जसबीर सिंह भी तीन बार पाकिस्तान जा चुका है. उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से पाकिस्तान के कई नंबर मिले हैं. जसबीर ने भी पाकिस्तान एंबेसी के कर्मचारी दानिश के निमंत्रण पर पाकिस्तान नेशनल डे के कार्यक्रम में शिरकत की थी जो दिल्ली में पाकिस्तानी एंबेसी में हुआ था.

CRPF के जवान मोतीराम जाट भी चंद पैसों के लिए पाकिस्तान की गोदी में चला गया. उसे NIA ने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह पहलगाम में ही पोस्टेड था. हमले से 5 दिन पहले उसका ट्रांसफर हुआ था. जांच में पता चला कि वह दो सालों से पाकिस्तानी एजेंटों को जानकारी दे रहा था. हर जानकारी के बदले उसे 3500 रुपये मिल रहे थे. इसके अलावा खास जानकारी के बदले 12 हजार रुपये उसे मिलते थे.

NIA ने जांच में पाया कि 2023 से ही मोतीराम पाकिस्तान के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी शेयर कर रहा था. मोतीराम CRPF की 116वीं बटालियन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर तैनात था. NIA ने उसे 26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

पंजाब पुलिस ने 4 मई को अमृतसर के अजनाला निवासी फलकशेर मसीह और सूरज मसीह को संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें आईएसआई को लीक करने के लिए गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा, दोनों कथित तौर पर सेना की गतिविधियों और अन्य संवेदनशील डेटा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करने और पाकिस्तान में अपने संचालकों को भेजने में शामिल थे.

पंजाब पुलिस ने 11 मई को दो और लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय गुजाला और यामीन मोहम्मद के रूप में हुई है, जो मलेरकोटला के रहने वाले हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि वे गोपनीय जानकारी साझा करने के बदले ऑनलाइन भुगतान प्राप्त कर रहे थे. गुजाला ने बताया कि वह ये सब पैसे के लिए कर रही थी और उसे यूपीआई के माध्यम से पैसे मिल रहे थे.

हरियाणा पुलिस ने 15 मई को पानीपत जिले से 24 वर्षीय नौमान इलाही को पाकिस्तान में कुछ व्यक्तियों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था. इलाही एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और पानीपत की हाली कॉलोनी में अपनी बहन और बहनोई के साथ रहता था.

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी

इसके बाद सबसे बड़ी गिरफ्तारी 16 मई को हुई. इस दिन हरियाणा पुलिस ने यूट्यूब ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया. हरियाणा पुलिस के मुताबिक ज्योति ‘ट्रैवल विद जेओ’ यूट्यूब चैनल चलाती है. उसे हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था. ज्योति पाकिस्तान दूतावास के अधिकारी दानिश के साथ संपर्क में थी. हिसार के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 2023 में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में दानिश नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी.

17 मई को हरियाणा पुलिस ने नूंह से अरमान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. वह पाकिस्तान को भारतीय सेना की जानकारी देता था. इसके बाद 19 मई को नूंह पुलिस ने मोहम्मद तारिफ नाम के व्यक्ति को अरेस्ट किया. उस पर पाकिस्तान को सैन्य गतिविधियों की खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है. मोहम्मद तारिफ ने कथित तौर पर पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को सिम कार्ड देने और पाकिस्तान जाने की बात कबूल की है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰