वर्तमान की बात बंद कर अब 2047 के सपने दिखा रहा केंद्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं रही, सिर्फ प्रचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र ने वर्तमान की बात करना बंद कर दिया है और 2047 के सपने दिखा रही है। कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 जून 2025, 11:11 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वर्तमान की बात बंद कर अब 2047 के सपने दिखा रहा केंद्र
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं रही, सिर्फ प्रचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र ने वर्तमान की बात करना बंद कर दिया है और 2047 के सपने दिखा रही है।

कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत के बाद आई है, जिसमें भीड़भाड़ के चलते छह लोग गिरकर घायल भी हो गए। राहुल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘जब मोदी सरकार अपने 11 साल के ‘सेवा काल’ का जश्न मना रही है, तब देश की सच्चाई मुंबई से आ रही एक दुखद खबर में दिख रही है- कई लोग ट्रेन से गिरकर मर गए।’

राहुल का आरोप- भारतीय रेल असुरक्षा-अराजकता का प्रतीक बनी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय रेल करोड़ों लोगों के जीवन की रीढ़ है, लेकिन आज यह असुरक्षा, भीड़भाड़ और अराजकता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने लिखा, ‘मोदी सरकार के 11 साल- ना कोई जवाबदेही, ना कोई सुधार, सिर्फ प्रचार। सरकार ने 2025 की बात करना बंद कर दिया है और अब 2047 के सपने बेच रही है।’

राहुल गांधी ने घटना पर जताया दुख
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज देश जिन मुश्किल हालातों से गुजर रहा है, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? राहुल गांधी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ हादसा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि यह हादसा संभवत: दो भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के फुटबोर्ड से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुआ।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰