दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की अमानतुल्लाह खान की याचिका…बटला हाउस में जारी रहेगी तोड़फोड़

दिल्ली के बटला हाउस में प्रस्तावित तोड़फोड़ (Demolition) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका. कोर्ट ने उनकी जनहित याचिका (Public Interest Litigation) को खारिज करते हुए तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट ने साफ कहा कि यह मामला जनहित याचिका के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 जून 2025, 12:09 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की अमानतुल्लाह खान की याचिका…बटला हाउस में जारी रहेगी तोड़फोड़
Photo: UB India News Archive

दिल्ली के बटला हाउस में प्रस्तावित तोड़फोड़ (Demolition) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका. कोर्ट ने उनकी जनहित याचिका (Public Interest Litigation) को खारिज करते हुए तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट ने साफ कहा कि यह मामला जनहित याचिका के तौर पर नहीं सुना जा सकता, बल्कि प्रभावित लोगों को खुद अपनी याचिका दायर करनी होगी.

बिना पर्सनल नोटिस के DDA अपनी मनमानी कर रहा

अमानतुल्लाह खान की ओर से सीनियर वकील सलमान खुर्शीद ने कोर्ट में दलील दी कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है. उन्होंने कहा कि DDA ने खसरा नंबर 279 के दायरे से बाहर के मकानों को भी तोड़फोड़ का नोटिस दे दिया है. खुर्शीद ने इसे जनरल नोटिस बताते हुए कहा कि यह नोटिस बिना व्यक्तिगत जानकारी के जारी किए गए जो प्रभावित लोगों के लिए एक तरीके से अन्याय है.

सलमान खुर्शीद ने कोर्ट से अनुरोध किया कि अगर इसे जनहित याचिका के तौर पर नहीं सुना जा सकता, तो इसे रिट पिटीशन के रूप में स्वीकार कर उचित बेंच के सामने सूचीबद्ध किया जाए. साथ ही उन्होंने सात दिन की मोहलत मांगी, ताकि इस दौरान तोड़फोड़ न हो. हालांकि कोर्ट ने इस मांग को ठुकरा दिया और कहा कि अगर DDA सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहा है, तो याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए.

पहले ही याचिका पर सुनवाई कर चुके हैं, तो जनहित याचिका पर सुनवाई क्यों?

कोर्ट ने यह भी बताया कि बटला हाउस के कुछ निवासियों को पहले ही हाईकोर्ट से तोड़फोड़ के खिलाफ राहत मिल चुकी है. कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके मकान खसरा नंबर 279 के दायरे में नहीं आते, जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने 7 मई को तोड़फोड़ का आदेश दिया था. कोर्ट ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जब प्रभावित लोग पहले ही इस मामले में याचिका दायर कर चुके हैं, तो इसे जनहित याचिका के तौर पर क्यों सुना जाए.

खान खुद प्रभावित पक्ष नहीं हैं: DDA के वकील

बटला हाउस में DDA की तोड़फोड़ की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हो रही है. DDA ने 26 मई को कई इमारतों पर नोटिस चिपका दिए थे. जिसमें 15 दिन में अवैध निर्माण खाली करने को कहा गया था. अमानतुल्लाह खान ने दावा किया कि वह इस याचिका के जरिए उन लोगों की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जो खुद अपना केस नहीं लड़ सकते. लेकिन DDA के वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा कि खान खुद प्रभावित पक्ष नहीं हैं और सुप्रीम कोर्ट पहले ही प्रभावित लोगों को राहत देने से इनकार कर चुका है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰