प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इस दौरान पीएम ने कामकाज का ब्यौरा लेने के साथ ही मंत्रियों को कई नसीहत भी दी. उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वो अपने मंत्रालयों से अलग मुद्दों पर बोलने से बचें और बेवजह की बयानबाजी न करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री सरकार की ग्यारह साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं. अपने मंत्रालयों के कामकाज और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएं. साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर मंत्रालय के कामों के बारे में जानकारी दें.








