बीएसएफ जवानों को खराब ट्रेन देने पर चार अधिकारी हुए सस्पेंड…………..

बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अपनी पोस्टिंग के स्‍थान पर पहुंचने और वापस आने के लिए पुरानी और खराब ट्रेन मुहैया कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. केंद्र सरकार के इस मामले पर चिंता जाहिर की. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तुरंत इसपर एक्‍शन लिया. कार्रवाई करते हुए अलीपुरद्वार मंडल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 जून 2025, 12:30 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीएसएफ जवानों को खराब ट्रेन देने पर चार अधिकारी हुए सस्पेंड…………..
Photo: UB India News Archive
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अपनी पोस्टिंग के स्‍थान पर पहुंचने और वापस आने के लिए पुरानी और खराब ट्रेन मुहैया कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. केंद्र सरकार के इस मामले पर चिंता जाहिर की. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तुरंत इसपर एक्‍शन लिया. कार्रवाई करते हुए अलीपुरद्वार मंडल के चार रेलवे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबित किए गए अधिकारियों में अलीपुर कोचिंग डिपो के डिपो अधिकारी और तीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामिल हैं. रेल मंत्री ने स्पष्ट कहा कि, “देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की गरिमा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस तरह की लापरवाही निंदनीय है और भविष्य में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

आंतरिक जांच के आदेश

इस घटना के बाद बीएसएफ जवानों के लिए खास तौर पर एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है, जो अगरतला से रवाना होगी. इस ट्रेन में जवानों की सुविधा, आराम और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कोचों की गुणवत्ता से लेकर सफर के अनुभव तक, सभी पहलुओं पर खास निगरानी रखी जाएगी ताकि भविष्य में कोई शिकायत न हो. रेल मंत्रालय ने इस पूरे मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

जवानों के सम्‍मान पर चोट!

सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि ऐसा मामला दोबारा न दोहराया जाए और इसके लिए सिस्टम में सुधार के व्यापक उपाय किए जा रहे हैं. यह घटना सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि उन जवानों के मनोबल पर भी असर डाल सकती थी जो सीमाओं पर देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात रहते हैं. ऐसे में रेल मंत्रालय का तुरंत और सख्त रवैया न केवल एक मिसाल पेश करता है बल्कि यह संदेश भी देता है कि जवानों की गरिमा और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं होगा.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰