इजरायली हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की मौत

इजरायल के हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी समेत टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स की मौत की खबर है। इस हमले में सलामी के अलावा, सरदार रशीद (खतम अल अंबिया के प्रमुख), डॉ. फ़ेरीडाउन अब्बासी (परमाणु वैज्ञानिक),डॉ. तेहरांची (परमाणु वैज्ञानिक) समेत ईरान की आर्मी की कई कमांडर्स और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत होने की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 जून 2025, 08:51 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायली हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की मौत
Photo: UB India News Archive

इजरायल के हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी समेत टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स की मौत की खबर है। इस हमले में सलामी के अलावा, सरदार रशीद (खतम अल अंबिया के प्रमुख), डॉ. फ़ेरीडाउन अब्बासी (परमाणु वैज्ञानिक),डॉ. तेहरांची (परमाणु वैज्ञानिक) समेत ईरान की आर्मी की कई कमांडर्स और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत होने की खबर है। हमलों में राजधानी तेहरान और उसके आस-पास के अन्य स्थानों के साथ-साथ अन्य शहरों को भी निशाना बनाया गया।

आर्मी चीफ के भी मारे जाने की खबर
द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक रिवोल्यूशनी गार्ड के चीफ के अलावा ईरान के सैन्य प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और सेना के कई टॉप अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक इन हमलों में मारे गए हैं।

रिवोल्यूशनरी गार्ड क्या है?
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ईरान की सबसे ताकतवर फोर्स मानी जाती है। यह न सिर्फ मिसाइल्स बनाती है बल्कि देश के अंदर विरोध को कुचलने का काम भी करती है। रिवोल्यूशनरी गार्ड ईरान से बाहर सीरिया, इराक, यमन और लेबनान में ईरानी एजेंडा भी चलाती है। इजरायल के हमले में मारे गए सलामी का रुतबा इतना बड़ा था कि वे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को रिपोर्ट करते थे। हर तरह ते सीक्रेट ऑपरेशन, जवाबी कार्रवाई और अहम रणनीति से जुड़ी फाइलें पहले सलामी के टेबल से गुजरती थी।

इजरायल में इमरजेंसी घोषित
इजरायल ने शुक्रवार को बताया कि उसने ईरान पर हमला किया है। ईरानी मीडिया ने भी बताया कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। इस बीच इजरायल ने कहा कि वह ईरान की ओर से होने वाली जवाबी कार्रवाई को लेकर अलर्ट है। इजरायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

न्यूक्लियर प्लांट को बनाया निशाना
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमने नतांज में ईरान के मुख्य न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया है। इसके साथ ही ईरान के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट पर काम करे प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को भी टारगेट किया है। इजरायल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के सेंटर पर भी हमला किया। नेतन्याहू ने कहा कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और उनके नेतृत्व को ईरान के परमाणु कार्यक्रम का सामना करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰