कनाडा में G-7 सम्मेलन के बीच जमा हुए खालिस्तानी…..

खालिस्तानियों की धमकी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा पहुंच गए हैं। बीते एक दशक में यह कनाडा की उनकी पहली यात्रा है। पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर सोमवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को कैलगरी में उतरे। वे कनानास्किस में चल रहे जी-7 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 09:28 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कनाडा में G-7 सम्मेलन के बीच जमा हुए खालिस्तानी…..
Photo: UB India News Archive

खालिस्तानियों की धमकी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा पहुंच गए हैं। बीते एक दशक में यह कनाडा की उनकी पहली यात्रा है। पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर सोमवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को कैलगरी में उतरे। वे कनानास्किस में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर कनाडा में मौजूद खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने धमकी दी है। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले खालिस्तानी चरमपंथियों ने रैली निकाली जिसमें खुलेआम उन पर हमला करने की बात कही गई।

पीएम मोदी को रैली निकालकर धमकी
सोमवार को खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान खालिस्तान के झंडे लहराए गए। भारत और हिंदुओं के खिलाफ नारे लगाए गए। खालिस्तानी चरमपंथियों ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए उनके पोस्टर दिखाए। एक पोस्टर में उनके ऊपर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया। सिख फॉर जस्टिस नामक चरमपंथी समूह के को-फाउंडर बख्शीस सिंह संधू ने कनाडा में पीएम मोदी की मौजूदगी को बड़ा मौका बताया।

सिख फॉर जस्टिस की स्थापना खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने की है, जिसके ऊपर भारत ने प्रतिबंध लगाया है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कनाडा ने सिखों को भारत के पीएम को सीधे चुनौती देने और अगले 48 घंटों तक उन पर घात लगाने का मौका दिया। उसने कहा कि पीएम मोदी कनाडा के दुश्मन हैं। उसने कनाडा के लोगों से पीएम मोदी के खिलाफ हमला करने में साथ देने की अपील की।

भारत ने बताया किराये के टट्टू

ये प्रदर्शन ऐसे समय में हुए हैं, जब खालिस्तानी एजेंडे को लेकर कनाडा के नरम रुख के कारण भारत के साथ उसके संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं। इसके पहले खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें ‘किराये का टट्टू’ बताया और कहा कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰