बिहार की प्रचंड जीत से गदगद मोदी सरकार…….

बिहार की प्रचंड जीत के बाद अब मोदी सरकार ने सुधारों की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम बढ़ा दिया है. लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़े सुधारों को नई गति दी जा रही है. बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत ने केंद्र की मोदी सरकार के लिए एक शक्तिशाली ‘बूस्टर डोज़’ का काम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025, 09:08 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की प्रचंड जीत से गदगद मोदी सरकार…….
Photo: UB India News Archive

बिहार की प्रचंड जीत के बाद अब मोदी सरकार ने सुधारों की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम बढ़ा दिया है. लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़े सुधारों को नई गति दी जा रही है. बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत ने केंद्र की मोदी सरकार के लिए एक शक्तिशाली ‘बूस्टर डोज़’ का काम किया है. पिछले कुछ समय से जो आर्थिक और ढांचागत सुधार राजनीतिक नफ़ा-नुकसान के गणित में उलझकर ठंडे बस्ते में पड़े थे, उन्हें अब नई ‘ऑक्सीजन’ मिल गई है. आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार का आत्मविश्वास और तेवर दोनों बदले हुए नज़र आएंगे, जिसका असर संसद की कार्यवाही और नए विधेयकों पर दिखना तय है.

इसकी शुरुआत पांच साल से ठंडे बस्ते में पड़े लेबर कोड को लागू कर की गई. मोदी सरकार का यही हौंसला सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में भी दिखाई देगा. सरकार एटमी ऊर्जा से लेकर उच्च शिक्षा और बीमा क्षेत्र में एफडीआई से लेकर वित्तीय सुधार के कई महत्वपूर्ण बिल लाने जा रही है. ये सभी सुधारों की रफ्तार को और तेज करेंगे.

इनमें सबसे अहम है एटॉमिक एनर्जी बिल, 2025, जो पहली बार भारत के न्यूक्लियर सेक्टर में निजी कंपनियों की भागीदारी का रास्ता खोलेगा. यह कदम ऊर्जा सुरक्षा और निवेश आकर्षण के लिहाज से ऐतिहासिक माना जा रहा है. स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस बारे में कहा कि यह बड़े सुधार होने जा रहे हैं.

अब तक परमाणु ऊर्जा पर सरकार का पूर्ण एकाधिकार था, लेकिन सरकार एक ऐसा ऐतिहासिक बिल लाने की तैयारी में है जो इस संवेदनशील क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री का रास्ता साफ़ करेगा. छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों और स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में निजी निवेश को मंज़ूरी देना एक क्रांतिकारी कदम होगा, जो भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

इसके अलावा, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े सुधारों की रूपरेखा तैयार है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, सरकार उच्च शिक्षा आयोग के गठन और विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए भारत के दरवाज़े खोलने जैसे कड़े फ़ैसले ले सकती है.

वित्तीय क्षेत्र में कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट बिल, आर्बिटेशन बिल, सिक्योरिटीज मार्केट्स कोड बिल और कॉरपोरेट लॉज़ अमेंडमेंट बिल निवेशकों के लिए पारदर्शिता और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा देंगे. बीमा क्षेत्र में सुधार के लिए इंश्योरेंस लॉज़ अमेंडमेंट भी लाया जाएगा. इसके बाद 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति मिल जाएगी. राजमार्गों के निर्माण के लिए पारदर्शी और त्वरित गति से भूमि अधिग्रहण के लिए भी बिल लाया जा रहा है.

सरकार का मानना है कि ये सुधार भारत की आर्थिक संरचना को नई दिशा देंगे. पहले ही लेबर कोड लागू कर सरकार ने श्रम बाजार में लचीलापन और श्रमिक अधिकारों का संतुलन साधने की कोशिश की थी. अब ऊर्जा, वित्त और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सुधारों की नई लहर संसद में दिखाई देगी.

विपक्ष इन सुधारों पर तीखा रुख अपनाने की तैयारी में है. विपक्ष का कहना है कि न्यूक्लियर एनर्जी में निजी क्षेत्र की एंट्री से राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील तकनीक पर खतरा बढ़ सकता है. वहीं उच्च शिक्षा सुधार को लेकर विपक्ष का कहना है कि इससे शिक्षा का निजीकरण बढ़ेगा और गरीब छात्रों के लिए अवसर सीमित होंगे.वित्तीय और बीमा क्षेत्र के सुधारों पर विपक्ष का आरोप है कि यह कॉरपोरेट हितों को साधने के लिए हैं, जबकि आम जनता को राहत नहीं मिलेगी. इसी तरह राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष सवाल उठा सकता है.

विपक्ष संसद में इन बिलों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा, लेकिन बिहार की जीत से मिले आत्मविश्वास के साथ सरकार का तेवर बदला हुआ है. संकेत साफ हैं कि इस बार सुधारों को ठंडे बस्ते में नहीं डाला जाएगा, बल्कि उन्हें राजनीतिक ऑक्सीजन मिल चुकी है.कुल मिलाकर, बिहार के जनादेश ने सरकार को यह विश्वास दिलाया है कि जनता कड़े, लेकिन आवश्यक सुधारों के पक्ष में है. इस राजनीतिक पूंजी का इस्तेमाल करते हुए, मोदी सरकार शीतकालीन सत्र में ‘रिफॉर्म के एक्सलरेटर’ पर पैर रखने वाली है. विपक्ष के विरोध के बावजूद, सरकार का एजेंडा स्पष्ट है: बिना रुके और बिना झुके आर्थिक सुधारों को गति देना.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰