उत्तर प्रदेश भाजपा को अब कुछ ही घंटों बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। कई महीनों की मशक्कत और मंथन के बाद आखिरकार यूपी अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। चूंकि नामांकन सिर्फ एक ही हुआ है, ऐसे में पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। आज दोपहर इसकी आधिकारिक घोषणा […]
By UB India News • Patna, Bihar रविवार, 14 दिसंबर 2025, 07:58 AM • 3 मिनट read
उत्तर प्रदेश भाजपा को अब कुछ ही घंटों बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। कई महीनों की मशक्कत और मंथन के बाद आखिरकार यूपी अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। चूंकि नामांकन सिर्फ एक ही हुआ है, ऐसे में पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। आज दोपहर इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।
उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की होने वाली घोषणा पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “निश्चित रूप से, आज हमारे केंद्रीय नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े आए हैं, और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से इंतजार की जा रही घोषणा जल्द ही होने की संभावना है. आधिकारिक चुनाव घोषणा होने के बाद और जानकारी मिलेगी.”
पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर 13 दिसंबर यानी शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लगी गई। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन कर दिया है। इनके प्रस्तावक सीएम योगी आदित्यनाथ समेत छह बड़े नेता हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा अब से कुछ घंटों बाद हो जाएगी।
समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत