गोवा में बड़ी जीत की ओर BJP….

गोवा में जिला पंचायत की 50 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। यहां मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ, इस चुनाव में EVM का इस्तेमाल नहीं हुआ। गोवा में 20 दिसंबर को हुए जिला पंचायत चुनावों में 71% वोटिंग हुई थी। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 दिसंबर 2025, 09:17 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गोवा में बड़ी जीत की ओर BJP….
Photo: UB India News Archive

गोवा में जिला पंचायत की 50 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। यहां मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ, इस चुनाव में EVM का इस्तेमाल नहीं हुआ। गोवा में 20 दिसंबर को हुए जिला पंचायत चुनावों में 71% वोटिंग हुई थी। कुल 226 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई थी। यहां 50 सीटों के लिए 1,284 बूथों पर मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 8 लाख मतदाताओं में से 70.81 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बीजेपी ने किन 9 सीटों पर जीत हासिल की?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गोवा में Honda, Siolim, Latambarcem, Querim, Taleigao, Xeldem, Usgao-Ganjem, Sancoale, Sanvordem जिला पंचायत सीटों पर जीत हासिल की है।

BJP ने 9 सीटों पर जीत हासिल की, कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं

दोपहर 1:55 बजे तक, गोवा जिला पंचायत चुनाव नतीजों में बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल करके आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक तीन सीटें जीती हैं, जबकि RGP और MGP ने एक-एक सीट जीती है। निर्दलीय उम्मीदवार भी एक सीट जीतने में कामयाब रहे हैं। वोटों की गिनती अभी भी जारी है।

बीजेपी का 7 सीटों के साथ दबदबा

बीजेपी ने अब तक सात जिला पंचायत सीटें जीत ली हैं, जबकि कांग्रेस ने दो सीटें और RGP ने एक सीट जीती है। नॉर्थ गोवा जिले की सोकोर्रो जिला पंचायत सीट पर भी बीजेपी के उम्मीदवार अमित असनोडकर आगे चल रहे हैं।

226 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा

भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअंस पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने चुनावी गठबंधन किया है। कुल 226 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा हैं, जिनमें उत्तर गोवा से 111 और दक्षिण गोवा से 115 उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें से 62 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि आप और कांग्रेस ने क्रमशः 42 और 36 सीट में उम्मीदवार उतारे। गोवा फॉरवर्ड पार्टी नौ सीट पर चुनाव मैदान में है।

बैलेट पेपर से मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तर और दक्षिण गोवा में कुल 15 मतगणना केंद्र निर्धारित किए हैं। संबंधित तालुकों की जिला पंचायत सीटों की गिनती इन्हीं केंद्रों पर की जाएगी और पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की निगरानी में होगी। चूंकि यह चुनाव पूरी तरह मतपत्रों के माध्यम से कराया गया है, इसलिए मतगणना प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰