भारतीयों के लिए वीजा पर चार देशों ने बड़ा लिया फैसला ………

चार अलग-अलग देशों ने भारतीयों के लिए वीजा पर बड़ा फैसला लिया है. ये निर्णय राहत के साथ आफत देने वाले भी हैं. जो राहत देने वाले हैं वो चीन और न्यूजीलैंड के हैं और जो मुश्किल बढ़ाने वाला है वो अमेरिका का है और चौथा फैसला बांग्लादेश ने लिया है. मुहम्मद युनूस के मुल्क […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 दिसंबर 2025, 09:16 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीयों के लिए वीजा पर चार देशों ने बड़ा लिया फैसला ………
Photo: UB India News Archive

चार अलग-अलग देशों ने भारतीयों के लिए वीजा पर बड़ा फैसला लिया है. ये निर्णय राहत के साथ आफत देने वाले भी हैं. जो राहत देने वाले हैं वो चीन और न्यूजीलैंड के हैं और जो मुश्किल बढ़ाने वाला है वो अमेरिका का है और चौथा फैसला बांग्लादेश ने लिया है. मुहम्मद युनूस के मुल्क ने भारत के कदम की कॉपी करते हुए भारतीयों के लिए वीजा सर्विस बंद कर दी. भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग और त्रिपुरा स्थित अपने मिशन में वीजा सेवाएं निलंबित कर दी.

सबसे पहले बात चीन की करते हैं. उसने भारतीय के लिए ऑनलाइन वीजा आवेदन की सुविधा को और आसान कर दिया है. उसने ऑनलाइन वीजा एप्लिकेशन सिस्टम शुरू किया है. यह प्रक्रिया पिछली प्रक्रिया की तुलना में आसान है, जिसमें आवेदकों को कई कागजी दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती थी. इससे पहले, भारत में चीनी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट वीचैट पर घोषणा की थी कि ऑनलाइन वीजा सेवा प्रणाली 22 दिसंबर से शुरू की जाएगी.

न्यूजीलैंड ने भी किया काम आसान

भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं. दोनों देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किया है, जिससे भारतीय नागरिकों के लिए वर्क वीजा और स्टूडेंट मोबिलिटी की सुविधा काफी बढ़ जाएगी. इस एग्रीमेंट के तहत, एक नया टेम्पररी एम्प्लॉयमेंट एंट्री वीज़ा किसी भी समय 5,000 भारतीय प्रोफेशनल्स को न्यूज़ीलैंड में रहने और काम करने की इजाज़त देगा. न्यूजीलैंड हर साल IT, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा और कंस्ट्रक्शन जैसे ज़्यादा डिमांड वाले सेक्टर में भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए हज़ारों टेम्पररी वर्क वीज़ा जारी करेगा.

FTA में 18-30 साल के भारतीयों के लिए 12 महीने तक के वर्किंग हॉलिडे वीज़ा भी शामिल हैं और भारतीय छात्रों को पढ़ाई के दौरान हर हफ़्ते 20 घंटे तक काम करने की इजाज़त देता है.

FTA का भारतीय आवेदकों के लिए क्या मतलब है?

  1. न्यूजीलैंड प्रमुख सेक्टरों में भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए आसान वर्क वीज़ा रास्ते शुरू करेगा
  2. यह समझौता श्रमिकों के पसंदीदा स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत करता है
  3. भारतीय छात्रों को बेहतर स्टडी-टू-वर्क ट्रांज़िशन और पढ़ाई के बाद काम करने के अधिकारों के विस्तार से फायदा होगा
  4. युवाओं, प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए पहुंच को बेहतर बनाएगा
  5. FTA से शिक्षा संबंधों, रोज़गार के अवसरों और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है

अमेरिका ने भी दिया झटका

अमेरिका ने H1B वीजा के लिए नियम सख्त कर दिए हैं. उसने हाल में कहा था कि जो भी आवेदन करता है उसके सोशल मीडिया जांच से गुजरना होगा. यही नहीं अमेरिका ने H1B वीजा के लिए इंटरव्यू को भी रद्द कर दिया है. 15 से 26 दिसंबर के बीच हजारों हाई-स्किल्ड वर्कर्स की अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दी गईं. यह वह समय होता है जब कई H1B होल्डर अपॉइंटमेंट लेते हैं और इसी समय अमेरिका में छुट्टियां होती हैं.

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की नई सोशल मीडिया स्क्रीनिंग पॉलिसी लागू होने के बाद इंटरव्यू में देरी हो रही है, ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई भी आवेदक अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा न बने. अभी यह पक्का नहीं है कि भारतीयों को H1B वीज़ा मिलने में कितना समय लगेगा.

PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, H1B वीज़ा आवेदकों के लिए तय इंटरव्यू बड़े पैमाने पर रद्द होने से उनके अमेरिका लौटने में काफी देरी होने की उम्मीद है. PTI ने बताया कि यह री-शेड्यूलिंग हर उस आवेदक पर लागू होती है जिसका इंटरव्यू 15 दिसंबर या उसके बाद तय था. अमेरिकी अधिकारियों द्वारा कड़ी जांच के हिस्से के रूप में किए गए इन कैंसलेशन से इंटरव्यू की तारीखें आगे बढ़ जाएंगी और वीज़ा अप्रूवल में देरी होगी, जिससे आवेदकों के दोबारा एंट्री के लिए समय-सीमा बढ़ जाएगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰