दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाई सियासत…….

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का दूसरा कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है. तीसरे कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि कमलनाथ, मीनाक्षी नटराजन जैसे बड़े दावेदार कतार में हैं. पार्टी के नए नेतृत्व- खासकर जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को लंबे समय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 दिसंबर 2025, 08:44 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाई सियासत…….
Photo: UB India News Archive

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का दूसरा कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है. तीसरे कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि कमलनाथ, मीनाक्षी नटराजन जैसे बड़े दावेदार कतार में हैं. पार्टी के नए नेतृत्व- खासकर जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को लंबे समय से ‘दिग्विजय विरोधी’ माना जाता है. ऐसे में दिग्विजय सिंह का अचानक ‘बागी तेवर’ दिखाना सिर्फ संयोग नहीं है, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संकेत है.

दिग्विजय सिंह के ताजा ट्वीट ने नई बहस छेड़ दी है. CWC बैठक शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे दिखते हैं. दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘RSS का जमीनी स्वयंसेवक और BJP का जमीनी कार्यकर्ता नेताओं की चरणों पर बैठकर CM और PM बना… यह संगठन की शक्ति है.’

दरसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC बैठक शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आते हैं.

दिग्विजय सिंह ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना… यह संगठन की शक्ति है.’

दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

क्या कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत?

इस पोस्ट ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. क्या दिग्विजय सिंह ये कहकर कांग्रेस नेतृत्व को अप्रत्यक्ष रूप से नसीहत दे रहे हैं? क्या यह कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कैडर की कमी पर कटाक्ष है? यह सवाल कांग्रेस के भीतर और बाहर तेजी से उठ रहा है.

पोस्ट में पीएम मोदी और कांग्रेस नेतृत्व को किया टैग

दिलचस्प यह है कि दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है, जिससे राजनीतिक पारा और चढ़ गया है.

पोस्ट की टाइमिंग पर उठ रहे सवाल

इस पोस्ट की सबसे अहम बात यह है कि दिग्विजय सिंह यह पोस्ट तब कर रहे हैं, जब CWC की बैठक चल रही है और वे खुद भी बैठक में मौजूद हैं.

यह समय और संदेश दोनों ही इस पोस्ट को राजनीतिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बना देते हैं.

कुछ दिनों पहले कांग्रेस को दी थी नसीहत

इससे एक हफ्ते पहले 19 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को सीधा संदेश देते हुए कहा था कि कांग्रेस पर ध्यान दीजिए. हमें व्यावहारिक विकेंद्रीकरण कार्यशैली की जरूरत है. मुझे उम्मीद है आप ऐसा करेंगे लेकिन समय यह है कि आपको मनाना आसान नहीं है.

एक्स पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय ने लिखा, ‘राहुल जी, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर आपकी राय बिल्कुल सटीक है. लेकिन अब कृपया कांग्रेस पर भी ध्यान दें. चुनाव आयोग की तरह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी सुधारों की आवश्यकता है.’

दरअसल दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है और प्रदेश कांग्रेस में दिग्विजय का प्रभाव कम होता दिख रहा है. ऐसे में यह ट्वीट को दबाव बनाने की तरकीब की तरह भी देखा जा रहा है.

दिग्विजय के ट्वीट से कांग्रेस में हलचल

सूत्रों की मानें तो ट्वीट के बाद कांग्रेस के भीतर भी इस तरह की चर्चा है कि आखिर दिग्विजय ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं. PM मोदी और RSS को लेकर दिए गए बयान से पार्टी को असहजता हुई है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰