गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे असम…..

गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। असम में अमित शाह करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिनमें महान संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थल का पुनर्विकास प्रोजेक्ट और गुवाहाटी में निगरानी बढ़ाने वाले आईसीसीएस सेंटर का उद्घाटन आदि शामिल है। अमित शाह पहले रविवार रात को अहमदाबाद से गुवाहाटी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 दिसंबर 2025, 06:31 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे असम…..
Photo: UB India News Archive

गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। असम में अमित शाह करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिनमें महान संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थल का पुनर्विकास प्रोजेक्ट और गुवाहाटी में निगरानी बढ़ाने वाले आईसीसीएस सेंटर का उद्घाटन आदि शामिल है।

अमित शाह पहले रविवार रात को अहमदाबाद से गुवाहाटी आने वाले थे, लेकिन कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई और उनका दौरा सोमवार तक के लिए टाल दिया गया।

वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थल के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन
गृह मंत्री के असम दौरे की शुरुआत गुवाहाटी में ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे नागांव जिले के बोरदुवा में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटाद्रवा थान जाएंगे, जहां वे इस धार्मिक स्थल के 227 करोड़ रुपये के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद गृह मंत्री बोरदुवा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

गुवाहाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने वाले आईसीसीएस सेंटर की देंगे सौगात
इसके बाद अमित शाह गुवाहाटी लौटेंगे, जहां वे शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट की 111 करोड़ रुपये की नई इमारत और 189 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (ICCS) का उद्घाटन करेंगे। ICCS राज्य में सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी में 2,000 से ज़्यादा CCTV कैमरों की निगरानी करेगा। शाह शाम में नई दिल्ली रवाना होने से पहले गुवाहाटी में 291 करोड़ रुपये के ज्योति बिष्णु सांस्कृतिक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। यह 5,000 सीटों वाला एक ऑडिटोरियम है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰