कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई ‘शतक’ ध्वज यात्रा ने श्रीनगर से पंजाब तक अपना पहला चरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस यात्रा ने श्रीनगर, जम्मू और लुधियाना में लोगों को एक सूत्र में बाँधते हुए एकता, राष्ट्रभाव की भावना को सशक्त किया। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 फरवरी 2026, 05:54 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई ‘शतक’ ध्वज यात्रा ने श्रीनगर से पंजाब तक अपना पहला चरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस यात्रा ने श्रीनगर, जम्मू और लुधियाना में लोगों को एक सूत्र में बाँधते हुए एकता, राष्ट्रभाव की भावना को सशक्त किया।

यात्रा की शुरुआत श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक से हुई, जहाँ स्वतंत्रता के बाद पहली बार भगवा ध्वज गर्व के साथ लहराया गया। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए और यह क्षण सामूहिक एकता का सशक्त प्रतीक बन गया।

जम्मू में शतक ध्वज यात्रा का जनता द्वारा दिल खोलकर स्वागत किया गया। यहाँ यात्रा ने सेवा, अनुशासन और एकता के उस भाव को आगे बढ़ाया, जो संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारजी और गुरुजी गोलवलकर के विचारों से प्रेरित है।

यात्रा का पहला चरण लुधियाना में आकर संपन्न हुआ, जहाँ पारंपरिक ढोल की गूंज, लोगों की बड़ी भागीदारी और संघ के 100 वर्षों के प्रतीक के रूप में 100 बाइक्स की रैली ने पूरे शहर को उत्साह और गर्व से भर दिया। इसके बाद समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा करने वाले सेवकों को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आरएसएस के कार्यकर्ता और निर्माता वीर कपूर ने कहा, “लाल चौक से शतक ध्वज यात्रा की शुरुआत होना, जहाँ स्वतंत्रता के बाद एक बार फिर भगवा ध्वज लहराया गया और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूँजे। यह मेरे लिए बहुत गर्व और भावनाओं से भरा क्षण था। शतक: द फिल्म और इस यात्रा के माध्यम से हम संघ के सौ वर्षों की सेवा और उस एकता का उत्सव मना रहे हैं, जो हमारे देश को एक सूत्र में बाँधती है।”

वीर कपूर द्वारा पैनोरमा स्टूडियो के सहयोग से निर्मित, आशिष तिवारी द्वारा सह-निर्मित और आशिष मल्ल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ 19 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक
Breaking News

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

UB India News29 अग॰
नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता
ताजा खबर

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

UB India News27 अग॰
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰