क्या राहुल गांधी हिमाचल से शुरू करेंगे?

हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के मस्जिद वाले बयान पर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गिरिराज सिंह ने कहा कि विधानसभा के अंदर आपके मंत्री कह रहे हैं और जब हम लोग एनआरसी की बात करते हैं तो आप (राहुल गांधी) उसका विरोध करते हैं. हिमाचल में कांग्रेस की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 सितंबर 2024, 07:07 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या राहुल गांधी हिमाचल से शुरू करेंगे?
Photo: UB India News Archive

हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के मस्जिद वाले बयान पर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गिरिराज सिंह ने कहा कि विधानसभा के अंदर आपके मंत्री कह रहे हैं और जब हम लोग एनआरसी की बात करते हैं तो आप (राहुल गांधी) उसका विरोध करते हैं. हिमाचल में कांग्रेस की सरकार, कांग्रेस के मंत्री और सदन के अंदर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आपके मंत्री ऐसा कह रहे हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए और लोगों को इसका एक सर्टिफिकेट देना चाहिए. यानी एनआरसी होना चाहिए. क्या राहुल गांधी हिमाचल से शुरू करेंगे?

‘…नहीं तो राहुल गांधी स्पष्ट करें’

गिरिराज सिंह ने कहा, “हिमाचल में उनकी सरकार है. अब तो पूरे देश में इसकी जरूरत पड़ गई है. मैं बिहार से आता हूं. बिहार के चार जिले ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में, पूरे देश में, दिल्ली के अंदर, एनआरसी की जरूरत है. अगर एनआरसी नहीं लगा, कानून नहीं बना तो भारतवंशी ही यहां खत्म हो जाएंगे. बांग्लादेश के घुसपैठिए, रोहिंग्या जैसे अवैध घुसपैठ को लेकर हिमाचल के मंत्री मुख्यमंत्री की उपस्थित में खुद बोल रहे हैं. अगर गलत बोल रहे हैं तो वो जवाब दें, नहीं तो राहुल गांधी को चाहिए कि वो स्पष्ट करें. एनआरसी की जरूरत है.”

हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने क्या कहा है?

दरअसल हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान संजौली में बने अवैध मस्जिद का मुद्दा उठाया. इसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई. अनिरुद्ध सिंह ने सदन में अपनी बात अवैध मस्जिद निर्माण के साथ शुरू की और कहते-कहते वह प्रदेश में विशेष समुदाय के घुसपैठ, बांग्लादेशी रोहिंग्या, लव जिहाद और अपराध के बढ़ते ग्राफ तक बोलने लगे. इस दौरान बीजेपी के विधायकों ने सदन में ताली बजाकर उनका समर्थन किया.

विधानसभा में अनिरुद्ध सिंह ने कहा, “प्रदेश में ये कैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. रोज नए लोग आ रहे हैं. जिनका कोई अता पता ही नहीं है. क्या ये रोहिंग्या मुसलमान हैं? मैं खुद एक दो लोगों को जानता हूं जो बांग्लादेश से आए हैं. उनका वेरिफिकेशन होना चाहिए. यहां पर 190 लोग हैं, जो रजिस्टर्ड हैं तो 1900 कैसे हो गए?” अनिरुद्ध सिंह के इसी बयान के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰