नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 31 अगस्त 2026, 10:47 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
Photo: UB India News Archive
नैरेटिव  तैयार करना यानी किसी घटना, मुद्दे या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को अपने हिसाब से मोड़ना या एक खास दृष्टिकोण (Perspective) तैयार करना या ‘धारणा (Perception) बनाना’ भी कहते हैं. सोशल मीडिया के इस दौर में यह एक चुनौती भी है. वर्तमान काल में नकारात्मक खबरें और आलोचनाएं बहुत तेजी से फैलती हैं, जिससे ऐसा लग सकता है कि किसी नेतृत्व के अच्छे काम दब गए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है. 15 अप्रैल को जब से उन्होंने बिहार सरकार की कमान संभाली है उन्होंने कई ऐसे फैसले किए हैं जिस पर उनकी सराहना होनी चाहिए. लेकिन कई बार उनको इसका श्रेय नहीं मिला है जबकि बिहार में नई सरकार के कामकाज की तस्वीर अब कई अहम फैसलों से सामने आने लगी है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा, युवाओं और सरकारी व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में फैसले लिए हैं. इन फैसलों में छात्रों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद जारी रखने से लेकर सरकारी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल तक कई ऐसे कदम शामिल हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ सकता है. सरकार के इन फैसलों को शासन की प्राथमिकताओं, संवेदनशीलता और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता के तौर पर देखा जा सकता है. सरकार के लिए इन फैसलों को अपने कामकाज की ऐसी तस्वीर के तौर पर पेश करने का मौका है, जिसमें राहत के साथ व्यवस्था में सुधार और फैसलों में तेजी को भी प्राथमिकता दी गई है.

1. नेपाल त्रासदी में सरकार की तत्परता ने बदले हालात
पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण जल त्रासदी के बाद बिहार पर मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार की तत्परता ने काफी हद तक टाल दिया है. नेपाल में फ्लैश फ्लड की स्थिति पैदा होते ही सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी किया और खुद मोर्चे पर उतर आए. उनके समय पर लिए गए फैसलों, 24 घंटे की मॉनिटरिंग और प्रशासनिक मुस्तैदी की वजह से लाखों लोगों के आशियाने सुरक्षित बच सके हैं. उन्होंने छह संवेदनशील जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया. बगहा, वाल्मीकि नगर, बेतिया और मोतिहारी जैसे सीमावर्ती इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. वाल्मीकि नगर में गंडक बैराज के जमीनी हालात का जायजा लेने खुद ग्राउंड पर भी उतरे और हालात को संभाल लिया.

2. फरक्का बराज के गेट खुलवाकर दी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल आपदा प्रबंधन का सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से संपर्क साधा. उनके विशेष आग्रह पर बंगाल सरकार ने फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिए. इस रणनीतिक फैसले के कारण बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे बसे दर्जनों जिलों में जमा पानी तेजी से आगे निकल गया और बाढ़ का बड़ा खतरा टल गया.

3. इमरजेंसी में पर्यटकों का रेस्क्यू करवाया
अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ नियंत्रण और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री खुद देर रात 3 बजे तक जागकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए रहे. इसके अलावा, नेपाल की बाढ़ में फंसे महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के पर्यटकों के लिए सम्राट चौधरी ‘संकटमोचक’ बनकर सामने आए. बिना शोर-शराबे के राज्य सरकार ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उनके लिए भोजन, एसी बस समेत हर जरूरी प्रशासनिक सुविधा का तुरंत इंतजाम करवाया, जिसके लिए पर्यटकों ने बिहार सरकार का आभार जताया है.

4. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में 4 लाख रुपये की सुविधा बरकरार
बिहार सरकार का सबसे चर्चित फैसला उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों से जुड़ा है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा जारी रखने का फैसला किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि छात्रों और अभिभावकों को किसी तरह का संशय नहीं रखना चाहिए और यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी. बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट भी 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण पर राज्य सरकार की गारंटी का उल्लेख करती है.

5. शिक्षा ऋण के विकल्प भी बढ़ाए गए
सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता को केवल एक माध्यम तक सीमित रखने के बजाय दूसरे विकल्पों से जोड़ने की दिशा में कदम उठाया है. शिक्षा विभाग के अनुसार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल, बैंकों और दूसरी योजनाओं से जोड़ने का उद्देश्य अधिक विद्यार्थियों को संस्थागत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है. पीएम विद्यालक्ष्मी के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों के लिए 10 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण का विकल्प भी बताया गया है.

6. छात्रों की पढ़ाई को आर्थिक बाधा से बचाने पर जोर 
सरकार के इस फैसले का सीधा संदेश उच्च शिक्षा के इच्छुक युवाओं के लिए है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई विद्यार्थी अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े, इसके लिए शिक्षा ऋण की व्यवस्था को जारी रखने पर जोर दिया गया है. आधिकारिक योजना का मूल उद्देश्य भी आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित होने वाले विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराना है.

7. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुड़े संस्थानों की जांच
सरकार ने योजना में सिर्फ विद्यार्थियों के हित पर ही नहीं, बल्कि योजना से जुड़े शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया है. शिक्षा विभाग ने संबंधित निजी संस्थानों की भौतिक जांच कराने का फैसला किया है. आधारभूत संरचना, शैक्षणिक वातावरण और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के लिए जिला स्तर पर समितियां बनाई जा रही हैं. इससे योजना का लाभ लेने वाले छात्रों को बेहतर संस्थानों तक पहुंचाने की कोशिश के रूप में इसे देखा जा सकता है.

8. शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की मांग पर फैसला
शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा को एक चरण में कराने की घोषणा की है. इससे अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से चल रही एकीकृत परीक्षा की मांग को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है और परीक्षा प्रक्रिया को सरल बनाने का रास्ता खुला है.

9. सरकारी आवासों के आवंटन में व्यवस्था पर जोर
सरकारी आवासों को लेकर सरकार ने आवंटन और उपयोग की व्यवस्था को नियमों के आधार पर आगे बढ़ाने का रुख अपनाया है. 5 देशरत्न मार्ग का आवास पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित किया गया. इस फैसले को सरकारी आवासों के उपयोग को पद और प्रशासनिक जरूरत के हिसाब से व्यवस्थित करने के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है.

10. सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल में स्पष्टता
पटना के महत्वपूर्ण सरकारी आवासों से जुड़े फैसलों के बीच सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि सरकारी संपत्ति किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं बल्कि सार्वजनिक संसाधन है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिस और आवंटन प्रक्रिया इसी व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है. सरकार के लिए इसका सकारात्मक संदेश सरकारी संपत्तियों का नियमों के अनुसार इस्तेमाल सुनिश्चित करना है.

11. प्रशासनिक कामकाज में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा
सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज में एक बड़ा फोकस सरकारी प्रक्रियाओं को डिजिटल और ज्यादा पारदर्शी बनाने पर भी दिख रहा है. राजस्व मामलों में ऑनलाइन साक्ष्य स्वीकार करने और कई प्रक्रियाओं को पोर्टल के माध्यम से संचालित करने जैसे फैसलों का उद्देश्य लोगों की दफ्तरों पर निर्भरता कम करना और कामकाज को रिकॉर्ड आधारित बनाना है. सरकार की ओर से मृत रैयतों की जमाबंदी को स्वतः अपडेट करने और राजस्व कर्मचारियों के लिए मामलों के निपटारे की जिम्मेदारी तय करने जैसे कदम भी इसी दिशा में हैं.

12. जनता से सीधे जुड़े फैसलों पर भी जोर
सरकार के हालिया फैसलों में आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को भी जगह दी गई है. बुजुर्गों के लिए घर बैठे निबंधन की सुविधा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान, मुफ्त स्टीमर फेरी सेवा और बुनियादी ढांचे से जुड़े फैसले सरकार के जनसरोकार वाले एजेंडे को सामने रखते हैं. बिहार सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड में 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए घर बैठे निबंधन सुविधा और 1 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को भुगतान जैसे कदम दर्ज हैं.

13. भरत तिवारी मामले में संवेदनशील प्रशासन की पहचानॉ
भोजपुर के बिलौटी गांव के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार के उठाए गए कदम एक संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन की पहचान प्रस्तुत करते हैं. जब जून 2026 में भरत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु हुई, तो स्थानीय जनता के भारी आक्रोश था. पुलिस पर उठे सवालों के बीच प्रशासन ने अपनी गलती छिपाने के बजाय तुरंत सुधारात्मक रुख अपनाया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया, बल्कि पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी शिकायत पर तत्कालीन एसडीओ और जिला पुलिस बल के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल पद से हटा दिया. इसके बाद, न्यायिक आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने अपनी संवेदनशील नीतियों का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की आधिकारिक घोषणा की.

प्रशासनिक हनक से संवेदनशीलता तक एक ही संदेश
ऐसे में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इन फैसलों को एक साथ देखने पर सरकार के लिए तीन प्रमुख संदेश तैयार होते हैं. सम्राट चौधरी सरकार के शुरुआती फैसलों में शिक्षा और प्रशासन दोनों को महत्व मिलता दिखाई दे रहा है. बाढ़ जैसे हालातों से निपटने और अपराधियों पर नकेल कसने जैसे कार्यों में सरकार की तत्परता दिखती है. वहीं, भरत तिवारी जैसे मामले सामने आने के बाद शासन संवेदनशील भी दिखता है. जाहिर है राजनीतिक तौर पर सरकार के लिए यही फैसले एक सकारात्मक नैरेटिव तैयार कर सकते हैं कि उसका फोकस सिर्फ घोषणाओं पर नहीं, बल्कि राहत, व्यवस्था और जवाबदेही को साथ लेकर चलने पर है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰