जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 31 अगस्त 2026, 10:39 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ इलाके में जहरीली शराब से मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. जहरीली शराब से मौत मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से हाई लेवल इंक्वायरी की मांग की है. तेजस्वी यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिहार में इससे पहले भी कई जगहों पर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन इन घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रहा है.

तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब और बर्बाद हो चुकी है. रोजाना घटनाएं हो रही हैं, जो बेहद गंभीर बात है. उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर अपराधियों पर लगाम लगाने में वह असफल क्यों हो रहा है.
‘लगातार गरीब मारा जा रहा, गरीब को ही जेल भेजा जा रहा’
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब मारा जा रहा है और गरीब को ही जेल भेजा जा रहा है. बाढ़ में जहरीली शराब से हुई मौत की घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए, ताकि घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता चल सके.
RJD की बैठक पर क्या बोले तेजस्वी?
आरजेडी की ओर से बैठक बुलाए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर बैठक बुलाई गई है. उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगे पार्टी के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ आगे किस तरह के कार्यक्रम बनाए जाएं, इस पर बैठक में फैसला लिया जाएगा.
राहुल गांधी के बयान का तेजस्वी ने किया समर्थन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दलित और महादलित छात्रों से कथित तौर पर अभी भी भेदभावपूर्ण तरीके से काम कराए जाने वाले बयान पर भी तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राहुल गांधी के बयान को सही बताते हुए कहा कि मौजूदा हालात को देखना चाहिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सवाल उठाया है कि जब वह मंदिर जाते हैं तो वहां शुद्धिकरण किया जाता है. उन्होंने कहा कि जो लोग छुआछूत करते हैं, उनके लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए.
‘जो जनता के लिए लड़ता है, विपक्ष के हर नेता पर केस होता है’
राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग जनता के लिए लड़ते हैं, विपक्ष के हर नेता पर मामला दर्ज किया जाता है. उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश से जोड़ते हुए सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी यादव के इन बयानों के बाद बाढ़ में जहरीली शराब से मौत का मामला एक बार फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में आ गया है. अब विपक्ष सरकार से घटना की हाई लेवल जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰