बिहार में बहुत जल्द खाली पड़े बोर्ड और आयोग के पुनर्गठन की होगी घोषणा………

बिहार में बहुत जल्द खाली पड़े बोर्ड और आयोग के पुनर्गठन की घोषणा होने वाली है. अब ऐसे में इस घोषणा पर बिहार की सियासी निगाहें भी टिकी हुई है. दरअसल खबर है कि एनडीए के तमाम सहयोगियों ने अपनी अपनी लिस्ट लगभग तैयार कर ली है और जैसे ही इसे अंतिम रूप दे दिया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 सितंबर 2024, 07:30 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में बहुत जल्द खाली पड़े बोर्ड और आयोग के पुनर्गठन की होगी घोषणा………
Photo: UB India News Archive

बिहार में बहुत जल्द खाली पड़े बोर्ड और आयोग के पुनर्गठन की घोषणा होने वाली है. अब ऐसे में इस घोषणा पर बिहार की सियासी निगाहें भी टिकी हुई है. दरअसल खबर है कि एनडीए के तमाम सहयोगियों ने अपनी अपनी लिस्ट लगभग तैयार कर ली है और जैसे ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

सूत्र बताते हैं कि खाली पड़े बोर्ड और आयोग के माध्यम से नीतीश सरकार लगभग 150 नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी टीम में जगह दे सकती है, जिनकी भूमिका आने वाले विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकती है. अब ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन सा बोर्ड किस पार्टी के हिस्से में जा सकता है.

जानें किस पार्टी को मिल सकता है कौन सा बोर्ड?

किसान आयोग, सवर्ण आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, बाल श्रमिक आयोग, सुन्नी वक्फ बोर्ड, पिछड़ा वर्ग आयोग, युवा आयोग, व्यापार आयोग, संस्कृत शिक्षा बोर्ड ये दस बोर्ड और आयोग बीजेपी कोटा में आ सकती है. इसी पार्टी के अध्यक्ष होंगे जिसमें सदस्य एनडीए के तमाम पार्टियों के हो सकते है. वहीं महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, अति पिछड़ा आयोग, महादलित आयोग, खाद संरक्षण आयोग, शिया वक्त बोर्ड, बाल संरक्षण आयोग, मदरसा शिक्षा बोर्ड और नागरिक परिषद जैसे दस बोर्ड और आयोग जदयू कोटा में आ सकता है. जदयू के ही अध्यक्ष होंगे साथ ही सदस्य एनडीए के तमाम घटक दल के हो सकते हैं.

राज्य सरकार देती है कई सुविधाएं

बोर्ड और आयोग के अध्यक्ष को बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को उसके सदस्य के समकक्ष वेतन, भत्ता और अन्य सुविधाएं दी जाती है. राज्य सरकार अपने विवेक से मंत्री राज्य मंत्री या उप मंत्री का दर्जा देती है. साथ ही एक अनुमान के मुताबिक़ इनकी सैलरी लगभग दो से तीन लाख के आसपास होती है. माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए की पूरी कोशिश है कि बोर्ड और आयोग के माध्यम से वैसे नेताओं और मज़बूत कार्यकर्ताओं को साधा जाए जिनकी भूमिका बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण होने वाली है, ताकि बहाने नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जा सके.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰