पारस के पुनर्वास की पहल कर रही है भाजपा !

राजनीति में कब किसका सितारा बुलंद हो जाए और कौन अर्श से फर्श पर आ जाए, कहना मुश्किल होता है। बिहार में राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा उनके निधन के बाद दो भागों में बंट गई। चार सांसदों वाले एक धड़े का नेतृत्व राम विलास के भाई पशुपति कुमार पारस के पास आ गया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 सितंबर 2024, 08:44 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पारस के पुनर्वास की पहल कर रही है भाजपा !
Photo: UB India News Archive

राजनीति में कब किसका सितारा बुलंद हो जाए और कौन अर्श से फर्श पर आ जाए, कहना मुश्किल होता है। बिहार में राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा उनके निधन के बाद दो भागों में बंट गई। चार सांसदों वाले एक धड़े का नेतृत्व राम विलास के भाई पशुपति कुमार पारस के पास आ गया तो दूसरे धड़े में इकलौते सांसद बन कर चिराग पासवान ने धैर्य बनाए रखा। यद्यपि दोनों एनडीए का हिस्सा थे, लेकिन एनडीए ने पारस को लोकसभा चुनाव में किनारे कर दिया। चिराग पासवान की ताकत पर भाजपा ने भरोसा किया। चिराग ने अपने इस भरोसे का साबित क दिखा भी दिया। पांच सीटें एनडीए ने दी तो चिराग का धड़ा लोजपा (आर) ने शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सभी सीटें जीत ली। पारस तो एनडीए में हाशिए पर ही चले गए। पर, हाल के दिनों में चिराग ने जब पैंतरेबाजी शुरू की तो एनडीए में पारस की पूछ अचानक बढ़ गई।

चिराग पर अंकुश के लिए पारस की पूछ बढ़ी

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अचानक एक दिन पशुपति कुमार पारस के दफ्तर पहुंच गए। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह किसी ने नहीं बताया। लेकिन सियासी हलके में इस खबर ने तमाम तरह की टकलों को जन्म दे दिया। अटकलों को और हवा तब मिली, जब पारस अपने भतीजे पूर्व सांसद प्रिंस राज के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिल आए। माना गया कि चिराग पासवान ने जिस तरह नरेंद्र मोदी के फैसलों पर आपत्ति उठानी शुरू कर दी है, उससे भाजपा परेशान है। चिराग के कई पुराने मामले अचानक उधड़ने लगे। चिराग की पार्टी में संभावित टूट की खबरें आने लगीं। पारस की पूछ बढ़ गई। आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चिराग ने मुलाकात की। उसके बाद से सारी गतिविधियां ठप पड़ गईं। चिराग की चिल्ल-पों भी अब बंद है। सिर्फ पारस की पूछ से चिराग काबू में आ गए।

अब पारस को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा

सत्ता में बैठे व्यक्ति के पास किसी को देने के लिए बहुत कुछ होता है। अमित शाह ने उन्हें अचानक बुलाया, तभी से कयास लगने लगे थे कि उनके बारे में भाजपा कुछ खास करने वाली है। ऐसे में दो ही संभावनाएं दिख रही थीं। पहला यह कि उन्हें पार्टी राज्यसभा के रास्ते केंद्र में ले जाकर मंत्री बना दे, जिससे चिराग के मंत्री बनने की गर्मी शांत हो जाए। राष्ट्रपति कोटे से मनोनीत होने वाले राज्यसभा सदस्यों की जगहें अभी खाली हैं। दूसरा अनुमान यह लगाया जा रहा था कि भाजपा उन्हें कहीं का राज्यपाल बना दे, ताकि बिहार के दलित वोट थोक भाव एनडीए के खेमे में आ जाएं। इससे यह भी संदेश जाएगा कि पारस का राजनीतिक भविष्य अभी खत्म नहीं हुआ है। संभव है कि चिराग की तरह पारस के राज्यपाल बनने पर भतीजे प्रिंस राज पार्टी की बागडोर संभालें।

चिराग ने पारस की पूछ का सवाल उठाया था

अमित शाह और जेपी नड्डा से चिराग पासवान ने मुलाकात के दौरान यह भी जानना चाहा कि अचानक उनके चाचा की पूछ क्यों बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया था कि इससे उनके वोटरों में कन्फ्यूजन की स्थिति है। भाजपा ने कहा चिराग के सामने शर्त रखी कि वे विवादास्पद बयानबाजी से बचें। पारस एनडीए का हिस्सा हैं और उनकी चिंता भाजपा का विषय है। यानी भाजपा ने उन्हें संकेत दे दिया कि आप अधिक फुदकने की कोशिश न करें। उसके बाद ही भाजपा में पारस को राज्यपाल बनाने की चर्चा शुरू हो गई है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰