RJD पर हमला, निशाने पर BJP! JDU में क्या चल रहा?

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रविवार (08 सितंबर) को आरजेडी पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर आरजेडी पर पलटवार करते-करते एक तरह से बीजेपी का नाम लिए बिना बता दिया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का हाथ जिसके साथ रहता है बिहार में वही शासन करता है. दरअसल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 सितंबर 2024, 08:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RJD पर हमला, निशाने पर BJP! JDU में क्या चल रहा?
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रविवार (08 सितंबर) को आरजेडी पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर आरजेडी पर पलटवार करते-करते एक तरह से बीजेपी का नाम लिए बिना बता दिया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का हाथ जिसके साथ रहता है बिहार में वही शासन करता है. दरअसल नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने दो बार गलती कर दी है. अब इधर-उधर नहीं जाएंगे. इस पर ललन सिंह बयान दे रहे थे.

इस सवाल पर कि आरजेडी हो या फिर रोहिणी आचार्य हों, सब सवाल पूछ रहे हैं. इस पर ललन सिंह ने कहा कि कुछ नहीं मिल रहा है तो क्या करेंगे? बिहार की राजनीत में नीतीश कुमार एक धुरी हैं. नीतीश कुमार का हाथ जिसके साथ रहता है वही बिहार में शासन करता है. नीतीश कुमार पर अब बोलने से क्या मतलब है? नीतीश कुमार ने तो कह दिया कि हमने दो बार गलती की. गलती की तो नीतीश कुमार की यूएसपी है भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत को इन लोगों (आरजेडी) के साथ जाने पर इन लोगों ने उसका तार-तार किया.

‘कोई किसी को मार दे रहा है तो अपराध नहीं… आपसी विवाद’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश में हो रहे अपराध को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. सरकार पर हमलावर हैं. इस पर ललन सिंह ने कहा, “कहां अपराध हो रहा है? कौन सा अपराध हो रहा है? अपराध किसे कहते हैं? अपराध का मतलब होता है संगठित अपराध. ये बिहार में नहीं हो रहा है. कोई किसी को मार दे रहा है, जमीन का विवाद है या कोई और विवाद है, तो वह अपराध नहीं है. आपसी विवाद में हत्या हो जाती है तो उस पर कार्रवाई होती है. गिरफ्तारी होती है. खुलासा होता है.”

रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कसा था तंज

बता दें कि बीते शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और नीतीश कुमार पटना के आईजीआईएमएस स्थित आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. इसी मौके पर सीएम जब संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने मंच से कह दिया कि दो बार इधर-उधर हुए वो गलती हो गई. अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. इस पर रोहिणी आचार्य ने तंज कसा था. एक्स पर पोस्ट किया था, “कल तीज के दिन ‘किसी’ ने फिर से झूठी कसम खाई “अब कहीं नहीं जाएंगे, ‘तेरे’ नाम का ही सिंदूर लगाएंगे, ‘तेरे’ साथ ही निभाएंगे.” कौन विश्वास करेगा! जो करेगा वो धोखा खाएगा!”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰