तेजस्वी को विरासत में मिली राजनीति……..

बिहार में अगले साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है और युवा नेताओं पर नजर है कि इस बार कौन कितना दम दिखाता है. युवा नेताओं की बात होती है तो बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद चिराग पासवान का नाम आना स्वाभाविक है. दोनों नेता जोर-शोर से मैदान में अपना दम दिखाने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 सितंबर 2024, 09:11 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी को विरासत में मिली राजनीति……..
Photo: UB India News Archive

बिहार में अगले साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है और युवा नेताओं पर नजर है कि इस बार कौन कितना दम दिखाता है. युवा नेताओं की बात होती है तो बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद चिराग पासवान का नाम आना स्वाभाविक है. दोनों नेता जोर-शोर से मैदान में अपना दम दिखाने में लगे हैं. हाल ही में चिराग पासवान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट देकर दिखा दिया है कि वह कमजोर नहीं हैं. वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी यात्रा पर निकलने वाले हैं. देखना होगा कि 2025 में कौन कितना ‘दम’ दिखाता है. इस बीच टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दोनों नेताओं को लेकर बड़ी बात कह दी है.

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- ‘तेजस्वी को विरासत में मिली राजनीति’

बीते शनिवार (07 सितंबर) को टीएमसी सांसद पटना पहुंचे थे. पटना पहुंचने पर पत्रकारों ने शत्रुघ्न सिन्हा से तेजस्वी यादव की यात्रा और 2025 में सरकार बनाने के दावे पर सवाल किया. इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि किसी को ऐसा कहने (दावा करने) में या यात्रा करने में कोई दिक्कत नहीं है. लोकतंत्र है हर कोई स्वतंत्र हैं. तेजस्वी यादव को विरासत में राजनीति मिली है और उन्होंने बहुत अनुभव हासिल कर लिया है. लालू याद से उन्होंने अनुभव प्राप्त किया है और बहुत सालों का अनुभव हो चुका है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव में जोश है और बहुत हद तक जवानी भी है, तो वह करेंगे. लोग उनकी तरफ देख रहे हैं. लेकिन बिहार में और भी बहुत सारे अच्छे-अच्छे नेता हैं जिनके बारे में अभी इस वक्त बात करना ठीक नहीं है.” यहा शत्रुघ्न सिन्हा का इशारा चिराग पासवान की ओर था. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने चिराग पासवान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

‘चिराग पासवान उन लोगों में से एक जिनकी जीत पर हुई खुशी’

शत्रुघ्न सिन्हा ने चिराग को लेकर कहा, “दुनिया को पता है कि मुझे चिराग पासवान बहुत पसंद है. व्यक्तिगत तौर पर मैं समझता हूं कि चिराग पासवान उन चंद लोगों में से एक हैं जिनकी जीत की खुशी मुझे हुई है. पारिवारिक लगाव भी रहा है. उनके पिता रामविलास पासवान जी मेरे बहुत अच्छे मित्र रहे और शुरू दौर से ही मैं उनके परिवार के सुख-दुख में शरीक होता रहा हूं. वैसे लालू जी को भी मैं अपना पारिवारिक मित्र मानता हूं, तो यह सब निभाने का मैं प्रयास करता रहता हूं. किसी के आंदोलन पर, यात्रा पर या पॉलिसी क्या होगा, इसके बारे में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. जब वक्त आएगा तो मैं इस पर बात करूंगा.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰