आभार यात्रा बनाम विकास यात्राः श्रेय की जंग तेज

राज्य में भले आभार यात्रा के दौरान एनडीए सरकार की कमियां गिना रहे हों पर भाजपा इनके लिए प्लान मोदी की रूप रेखा तैयार कर ली है। प्लान मोदी की इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने बड़े सलीके से केंद्र सरकार की योजनाओं को बिहार की जनता के सामने रख कर तेजस्वी यादव की ओर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 सितंबर 2024, 06:30 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आभार यात्रा बनाम विकास यात्राः श्रेय की जंग तेज
Photo: UB India News Archive

राज्य में भले आभार यात्रा के दौरान एनडीए सरकार की कमियां गिना रहे हों पर भाजपा इनके लिए प्लान मोदी की रूप रेखा तैयार कर ली है। प्लान मोदी की इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने बड़े सलीके से केंद्र सरकार की योजनाओं को बिहार की जनता के सामने रख कर तेजस्वी यादव की ओर से फैलाए हर भ्रम का इलाज करने में जुट गई है। डैमेज कंट्रोल का यह बीड़ा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने उठाया है।

गिनाया बिहार को मिला केंद्र से तोहफा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आभार यात्रा में बार बार डबल इंजन की सरकार का हवाला देते यह बताने में लगे हैं कि बिहार को क्या नहीं मिला। तेजस्वी यादव का जवाब बन कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सामने आए और गिनने लगे क्या क्या मिला बिहार को। इस क्रम मे बिहार को मिले तोहफों का पिटारा खिलते डॉक जायसवाल ने क्या बताया। जानते हैं…

  • मोदी 3.0 सरकार में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पेश किए गए भारत के बजट में शामिल बिहार को 58,900 करोड़ रुपए की राशि आवंटित कर यह पुष्टि कर दी कि बिहार का विकास केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।
  • बिहार को संघ करों और शुल्कों की नेट प्रोसीड्स में कुल लगभग 1,25,444 करोड़ रुपये मिले है।
  • बिहार को पूंजीगत व्यय-निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता के अंतर्गत 2023-24 में 8,814 करोड़, 2022-23 में 8,455 करोड़, 2021-22 में 1,246 करोड़, 2020-21 में 843 करोड़ जारी किया।
  • आम बजट में बिहार को विकास की मार्ग पर तीव्र गति से अग्रसर करने के लिए तीन एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दी गई है।
  • सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार 710 करोड़ रुपए की स्वीकृति केंद्र की ओर से की गई है, जो अब तक की सर्वाधिक राशि है।
  • पटना में 2007 करोड़ रुपये लागत की 13 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क को स्वीकृति दी है।
  • भागलपुर में गंगा पर 2549 करोड़ रुपये की लागत से 26 किमी लंबी विक्रमशिला-कटरिया न्यू डबल लाइन के साथ ब्रिज की मंजूरी मिली है।
  • बक्सर में गंगा पर एक और दो लेन पुल का निर्माण होगा।
  • नए हवाई अड्डों, नए अस्पतालों (कम से कम दो नए मेडिकल कॉलेज), नई खेल संरचनाओं के विकास के लिए पैसा मिलेगा।
  • गया, भागलपुर और पटना में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को कैबिनेट की ओर से मंजूरी दी गई।
  • केंद्र सरकार ने 28000 करोड़ की लागत से 1670 एकड़ भूमि में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई जिससे 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • पीएम मोदी ने 1600 साल बाद नालंदा यूनिवर्सिटी के कैंपस का शुभारंभ किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में 5 अस्पतालों का उद्घाटन किया गया।
  • दरभंगा एयरपोर्ट के लिए 918 करोड़ रुपये, बिहटा में एयरपोर्ट के निर्माण लिए 1413 करोड़ रुपये मंजूर किया गया है।
  • स्थानीय यातायात को भी सुलभ बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पटना, गया, भागलपुर, वैशाली, राजगीर और पूर्णिया जिले में 400 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी।
  • ऊर्जा के लिए भागलपुर के पीरपैंती में 21,400 करोड़ से 2400 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट लगेगा।
  • बिहार में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए 11,500 करोड़ की मदद दी जाएगी। बिहार के ग्रामीण निकायों और शहरी निकायों के विकास के लिए 1600 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसमें से 775 करोड़ 03 लाख 41 हजार रुपये पंचायतों को वितरित किए जाएंगे।
  • 2024-25 में पूंजी निवेश के लिए बिहार को 3651.12 करोड़ रुपये की सहायता मिली है।

    भाजपा में बढ़ाई श्रेय लेने की रफ्तार

    बिहार में विधान सभा चुनाव भले 2025 के अक्टूबर नवंबर में शेड्यूल है। पर राजनीतिक दलों ने श्रेय लेने की जो होड़ मची हुई है वह यह इशारा कर रहा है कि चुनाव कभी भी हो सकता है। हालांकि श्रेय लेने का खेल राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही शुरू कर दिया था। जितनी भी अधूरी योजनाओं बची थी सभी को चुनाव पूर्व करने के टारगेट के साथ अधिकारियों से कही सख्ती तो कही प्यार से पेश आते थे। लगभग दो माह से नीतीश कुमार का यह जुमला ही हो गया कि जहां भी जा रहे हैं अधिकारियों को यही कह रहे हैं कि चुनाव से पहले पूरा करें। इस कड़ी में भाजपा की तरफ से श्रेय लेने की होड़ की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने कर दी थी। पिछले दिनों बिहार आ कर एक साथ कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल हो कर यह बताया कि केंद्र को राज्य की जनता के स्वास्थ की कितनी चिंता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰