PK और तेजस्वी के बाद ‘सियासी यात्रा’ पर निकलेंगे कुशवाहा…

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपना आधार मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम कर रही हैं और सदस्यता अभियान चल रही हैं। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा भी अगले साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा कर एनडीए को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 सितंबर 2024, 06:47 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PK और तेजस्वी के बाद ‘सियासी यात्रा’ पर निकलेंगे कुशवाहा…
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपना आधार मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम कर रही हैं और सदस्यता अभियान चल रही हैं। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा भी अगले साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा कर एनडीए को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसे लेकर अन्य पार्टियों की तरह मेरी पार्टी भी सदस्यता अभियान चला रही है। 25 सितंबर से हम बिहार यात्रा करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत अमर शहीद जगदेव बाबू की पावन धरती कुर्था से होगी। कुशवाहा से पहले बिहार में प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव की ‘यात्रा’ चल रही है।

अब कुशवाहा निकलेंगे ‘यात्रा’ पर

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘बिहार यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए में शामिल सभी दलों के स्थानीय कार्यकर्ता साथियों के साथ बैठक करेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें की जाएंगी।’

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों, महादलितों, आदिवासियों, अति पिछड़ों, पिछड़ों और महिलाओं को न्याय दिलाने में बाधक कॉलेजियम व्यवस्था को समाप्त करने के बारे में भी चर्चा होगी।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 25 सितंबर से यात्रा शुरू होगी। पहले दिन अरवल और औरंगाबाद तक यात्रा होगी। अगले दिन 26 सितंबर को औरंगाबाद और रोहतास के बीच यात्रा होगी। वह 27 सितंबर को रोहतास और भोजपुर और 29 सितंबर को सारण जाएंगे। इसके बाद के कार्यक्रम आगे तय किए जाएंगे।

चुनाव से पहले सियासी ‘यात्रा’ का दौर

सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही इस यात्रा के दौरान जिलों के साथियों के साथ चर्चा की जाएगी, एनडीए के दूसरे घटक दलों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। किन मुद्दों पर पार्टी काम करने वाली है, इस पर भी विमर्श किया जाएगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया पूरा प्लान

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार यात्रा की शुरुआत 25 सितंबर से होगी. विधानसभा चुनाव को लेकर यह महत्वपूर्ण है. इसकी शुरुआत कुर्था, अरवल से करेंगे जो जगदेव बाबू की धरती है उस दिन अरवल और औरंगाबाद में यात्रा करेंगे. 26 सितंबर को औरंगाबाद और रोहतास फिर 27 सितंबर को रोहतास-भोजपुर और 29 सितंबर को सारण में यात्रा होगी. यह प्रथम चरण का कार्यक्रम है. अगले चरण के कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जाएगी. पूरे बिहार की यात्रा होगी.

243 सीटों पर चल रही है तैयारी- उपेंद्र कुशवाहा

वहीं, आरएलएम प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय के मुद्दे को उठाती रही है. सभी को न्याय मिले. कॉलेजियम सिस्टम एक बड़ा मुद्दा है. कॉलेजियम सिस्टम सदन में भी उठाऊंगा. यह विषय सीधे कोर्ट से संबंधित है. कॉलेजियम सिर्फ सरकार का मुद्दा नहीं है. इस मुद्दे पर सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट नहीं मान रहा है. इसको लेकर कोशिश है कि इस पर सीधे जनता से दबाव बने तब कोर्ट का ध्यान इस पर आएगा. इसके लिए लगातार रणनीति बना रहे हैं.

आगे उन्होंने कहा कि एनडीए की मजबूती के लिए वो लगातार काम कर रहे हैं. विपक्ष सीट शेयरिंग को लेकर सवाल उठाता रहा है, लेकिन इसमें कोई समस्या नहीं है. सभी मिलकर फैसला करेंगे. आगामी चुनाव में एनडीए की जीत होगी. चुनाव समय पर ही होगा. समय से पहले भी चुनाव होते हैं तो पार्टी तैयार है. 243 सीटों पर उनकी पार्टी तैयारी कर रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰