राजनीतिक खींचतान से बिहार सरकार की स्थिरता पर सवाल ………….

एक बार फिर से बिहार की एनडीए सरकार में सब कुछ सामान्‍य नजर नहीं आ रहा है! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के नेताओं के बीच एक बार फिर से दूरी नजर आ रही है। सरकारी बैठकों से भाजपा कोटे के मंत्री नदारद दिखते हैं। वहीं, जिस कार्यक्रम में जेडीयू कोटे के मंत्री शामिल होते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 24 सितंबर 2024, 07:00 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजनीतिक खींचतान से बिहार सरकार की स्थिरता पर सवाल ………….
Photo: UB India News Archive

एक बार फिर से बिहार की एनडीए सरकार में सब कुछ सामान्‍य नजर नहीं आ रहा है! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के नेताओं के बीच एक बार फिर से दूरी नजर आ रही है। सरकारी बैठकों से भाजपा कोटे के मंत्री नदारद दिखते हैं। वहीं, जिस कार्यक्रम में जेडीयू कोटे के मंत्री शामिल होते हैं, उससे बीजेपी के नेता दूरी बना लेते हैं। ऐसे में बीजेपी और जेडीयू के नेताओं की महत्‍वपूर्ण कार्यक्रमों से दूरी सवालों के घेरे में है। इस तरह की सिचुएशन कई बार देखने को मिली है। ऊपर से नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को खत लिखकर कई डिमांड रख दी है।

बिहार में सरकार विधानसभा चुनाव तक चलेगी या…?

यूं तो गठबंधन के बाद बीजेपी और जदयू के नेताओं बीच ऐसी नजदीकी देखी गई है कि लगभग सभी कार्यक्रमों में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तकरीबन हर जगह पर एक साथ मौजूद रहे। मगर, इन दिनों ये दूरी साफ नजर आ रही है। जो बिहार सरकार की अस्थिरता के संकेत माने जा रहे हैं। नेताओं के व्‍यवहार में ये बदलाव सत्‍ता परिर्वतन की ओर इशारा तो नहीं कर रहा? सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि सरकार विधानसभा चुनाव तक चलेगी या…?

बड़ी बात ये है कि अभी विधानसभा चुनाव में भी लगभग 1 साल का वक्त है। मगर, अभी से ही बीजेपी और जदयू के बीच आई ये कथित दूरी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। सवाल ये भी कि क्‍या बिहार विधानसभा के चुनाव समय से पहले होंगे? या केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अस्थिर होने वाली है? ऐसे में बिहार की सियासत में ये सवाल एक बार फिर से उठ रहा है कि क्या सब कुछ ठीक-ठाक है?

बिहार में बीजेपी और जदयू के बीच गठबंधन है। इसी गठबंधन की वजह से बीजेपी को जेडीयू का केंद्र सरकार को समर्थन है। आइए, अब कुछ कार्यक्रमों की चर्चा करते हैं। जिनमें जेडीयू से बीजेपी के नेताओं ने दूरी बनाई। माना जा रहा है यह दूरी दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है और मौजूदा विपक्ष इसका लाभ उठा सकता है।

राज्‍यपाल रहे मगर सीएम ने बनाई दूरी

पटना के बापू सभागार में 19 सितंबर को कचरा प्रबंधन को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ये कार्यक्रम टोटल सेग्रीगेशन अभियान का था। इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर मौजूद रहे। ये एक सरकारी कार्यक्रम था। उन्होंने ही इस कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्‍हा मौजूद रहे। नगर विकास मंत्री नितिन नवीन और पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। मगर इस कार्यक्रम में जीडीयू के एक भी नेता नजर नहीं आए। कायदे से इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी होनी चाहिए थी। मगर ऐसा नहीं हुआ।

बीजेपी ने अलग जेडीयू ने अलग लिया क्रेडिट

इससे पहले एक कार्यक्रम बिहटा एयरपोर्ट का भी हुआ। यहां भी नीतीश कुमार अकेले ही नजर आए। बिहटा में एयरपोर्ट बनाने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी दे दी गई। लेकिन बीजेपी और जदयू के नेता अलग-अलग इस एयरपोर्ट के निर्माण का क्रेडिट लेने की कोशिश करते नजर आए। यह एक ऐसा मौका था, जहां दोनों बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन एक साथ आकर बिहटा के अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण का क्रेडिट ले सकते थे। मगर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर इसका क्रेडिट लिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अकेले कार्य स्थल का दौरा कर बिहटा एयरपोर्ट निर्माण का क्रेडिट लेते नजर आए।

नीतीश की बैठक से बीजेपी कोटे के मंत्री गायब

जहां एक कार्यक्रम 19 सितंबर को टोटल एग्रीगेशन अभियान के शुरुआत का था। यहां जेडीयू के नेताओं ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाई वहीं, इसी दिन एक कार्यक्रम और था, ये कार्यक्रम जेडीयू का था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में प्रस्तावित और निर्माणाधीन 4 एक्सप्रेस वे को लेकर हाई लेवल बैठक बुलाई। जिसमें इस योजना की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जानी थी। मगर गौर करने वाली बात ये रही कि इस समीक्षा बैठक में विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्‍हा ही शामिल नहीं हुए।

सड़क निर्माण विभाग की बैठक से मंत्री नदारद

बिहार में एक साल पहले से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। नीतीश कुमार जल्‍द से जल्‍द उन कामों को पूरा कराना चाहते हैं, जो निर्माणाधीन है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक माइलेज लिया जा सके। राज्य में प्रस्तावित और निर्माणाधीन 4 एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर बुलाई गई बैठक इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दे रहे थे। मगर, इस विभाग के मंत्री नितिन नवीन की गैर मौजूदगी में। ये अपने आप में सवालों के घेरे में है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर क्या बिहार में गठबंधन की दोनों पार्टियां अलग-अलग तरीके से सरकार चलाने की कोशिश कर रही है?

कानून-व्‍यवस्‍था की बैठक से दोनों डिप्टी सीएम गायब

अब दो दिन पहले की घटना ले लेते हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। ये बैठक नवादा में हुए अग्निकांड के बाद थी। मगर, गौर करने वाली बात ये रही कि इस बैठक में एडीजी, डीजीपी और मुख्य सचिव के अलावा बीजेपी कोटे से दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद नहीं रहे। गौर करने वाली बात ये है कि आमतौर पर ऐसी बैठकों में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी रहती है लेकिन इस बैठक के दौरान ना तो सम्राट चौधरी नजर आए और ना ही विजय सिन्‍हा।

पर्यटन विभाग की बैठक से पर्यटन मंत्री नदारद

21 सितंबर को एक और कार्यक्रम था। ये सरकारी कार्यक्रम था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। मगर, चौंकाने वाली बात ये रही कि इस समीक्षा बैठक में भी बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नीतीश मिश्रा गायब रहे। वो अपने ही विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री के सामने नहीं बैठे।

नीतीश के जहानाबाद दौरे में दोनों डिप्टी सीएम नहीं दिखे

वहीं, 23 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहानाबाद में रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले में कई योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास किया। पटना-गया-डोभी (एनएच- 83) मार्ग पर अवस्थित जहानाबाद में निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण किया। तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। विभिन्न विभागों के अंतर्गत 57 करोड़ 14 लाख 59 हजार रुपए की योजनाओं का उ‌द्घाटन और 65 करोड़ 62 लाख 4 हजार रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मगर, इस कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम नहीं दिखे। आमतौर पर पटना से बाहर के कार्यक्रम में सीएम नीतीश के साथ सम्राट चौधरी दिखते हैं। जहानाबाद में सम्राट चौधरी नहीं थे, वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय में किसी कार्यक्रम में शामिल रहे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰