एक ने गायब बताया तो दूसरे ने खोज निकाला ………

उत्तर बिहार के लगभग 13 जिलो में कई लोग अभी बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. बिहार सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को हर संभव मदद के देने के प्रयास में जुटी हुई है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अभी दुबई के दौरे पर हैं. अब इसको लेकर बिहार में राजनीति तेज है. बीजेपी ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024, 10:40 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एक ने गायब बताया तो दूसरे ने खोज निकाला ………
Photo: UB India News Archive

उत्तर बिहार के लगभग 13 जिलो में कई लोग अभी बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. बिहार सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को हर संभव मदद के देने के प्रयास में जुटी हुई है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अभी दुबई के दौरे पर हैं. अब इसको लेकर बिहार में राजनीति तेज है. बीजेपी ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव के लापता होने का पोस्टर जारी कर दिया है, तो नई बनी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी पोस्ट के जरिए हमला किया है.

आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया पोस्टर

जन सुराज पार्टी ने पोस्टर में लिखा है कि पूरा बिहार डूब रहा है. बिहार का राजकुमार दुबई घूम रहा हैं और सबसे बड़ी बात है कि जन सुराज का पोस्टर आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर ही लगाया गया है. प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी कार्यकर्ता लगातार पहले से भी लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर हमलावर रहे हैं. अब बाढ़ की त्रासदी पर  सक्रिय कार्यकर्ता अपर्णा यादव ने राजद कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है.

बीते शुक्रवार को भी बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें तेजस्वी यादव की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाया गई थी और लिखा गया है- नाम तेजस्वी यादव, काम राघोपुर से गद्दारी, रंग गिरगिट से भी तेज बदलना, बाढ़ आपदा में दुबई में रहे हैं- मौज-मस्ती, ट्विटर हैंडल पर ऊपर में लिखा गया है ‘लापता’ की तलाश. तेजस्वी यादव पर इस तरह के पोस्ट वार पर आरजेडी काफी गुस्से में दिख रही है.

आरजेडी प्रवक्ता ने साधा सरकार पर निशाना

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि तेजस्वी यादव का काम जनता के दिलों में है. तेजस्वी यादव का एक-एक नेता कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित की मदद कर रहा है, उन्हें सेवा दे रहा है. डबल इंजन की सरकार में एक ही इंजन दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी लापता है और यह खोज रहे हैं नेता प्रतिपक्ष को. यह पोस्टर जारी करने का मतलब है कि बिहार सरकार से बिहार नहीं संभाल रहा है. सरकार लाचार बेबस हो गई है. जब तक डबल इंजन सरकार से मुक्ति नहीं मिलेगी, बिहार की जनता का भला नहीं होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰