विदेश की धरती से तेजस्वी का CM नीतीश पर तंज……

बिहार के नेता प्रतिपक्ष बेशक इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं. वह पत्नी और बेटी के साथ दुबई का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीति में एक्टिव जरूर हैं. उन्होंने एक बार फिर बिहार सरकार को लेकर हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर जेडीयू सांसद का एक वीडियो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024, 10:41 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विदेश की धरती से तेजस्वी का CM नीतीश पर तंज……
Photo: UB India News Archive

बिहार के नेता प्रतिपक्ष बेशक इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं. वह पत्नी और बेटी के साथ दुबई का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीति में एक्टिव जरूर हैं. उन्होंने एक बार फिर बिहार सरकार को लेकर हमला बोला है.

विदेश की जमीन से किया पोस्ट

तेजस्वी यादव इस वक्त परिवार सहित विदेश की धरती पर मौजूद हैं. ऐसे में उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने जेडीयू सांसद सुनील कुशवाहा का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह अपनी लाचारी दिखा रहे हैं.

वीडियो को बनाया हथियार

गौरतलब है कि तेजस्वी ने इस वीडियो को हथियार बनाकर नीतीश कुमार पर जमकर व्यंगों की बरसात की है. उन्होंने लिखा है- ये वाल्मीकिनगर से जदयू के सांसद है. नौकरशाही से त्रस्त बेचारे सांसद महोदय की बेबसी और बेचारगी देखिए.

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि CM को तो होश ही नहीं है. CM अपने ही दल के नेताओं के फीडबैक पर काम नहीं करते विपक्ष की तो छोड़ ही दीजिए. हालांकि, तेजस्वी यादव के इस ताजा सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीति गर्मा गई है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰