तेजस्वी यादव जी आप एक ट्वीटर बबुवा हैं……….

जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी के बाद अब बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी शुक्रवार (4 अक्टूबर) को तेजस्वी यादव पर बाढ़ के समय गायब रहने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ आई हुई है. बाढ़ से लोग त्रस्त हैं और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश में घूम रहे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024, 10:48 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी यादव जी आप एक ट्वीटर बबुवा हैं……….
Photo: UB India News Archive

जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी के बाद अब बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी शुक्रवार (4 अक्टूबर) को तेजस्वी यादव पर बाढ़ के समय गायब रहने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ आई हुई है. बाढ़ से लोग त्रस्त हैं और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश में घूम रहे हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि एक भी जगह बताइए जहां आपके या आपकी पार्टी की ओर से सहायता चलाई जा रही हो.

तेजस्वी यादव पर क्या बोले बीजेपी प्रवक्ता?

उन्होंने पूछा कि बताई कि आपकी तरफ से कहीं कोई कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा हो या राहत सामग्री बांटी जा रही हो. सिर्फ बयानबाजी करना आपका काम रह गया है. वहीं बीजेपी 5 लाख लोगों को भोजन सामग्री एवं वस्त्र के साथ पहले ट्रिप में सहायता के लिए भेज चुकी है. आरजेडी के नेताओं को मैं चैलेंज करता हूं कि वो बताएं एक भी जगह उन्होंने राहत सामग्री भेजी है क्या?

तेजस्वी यादव इतना माल विदेशों में दबा के रखे हैं उसका कुछ प्रतिशत कम से कम राघोपुर में सहायता पहुंचा दीजिए, वहां की जनता जो बाढ़ से पीड़ित है उनके लिए कम्युनिटी किचन ही चलवा दीजिए. उनको कुछ तो राहत मिलेगी. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव पर स्ता पक्ष के लोग लगातार हमलावर हैं, वो बाढ़ के समय विदेश घूम रहे हैं. इसे लेकर जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी ने भी शुक्रवार को जमकर निशाना साधा और कहा कि खुशी का मौका हो या गम का वो (तेजस्वी यादव) हमेशा गायब रहते हैं.

कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर

दरअसल बिहार में बाढ़ ने कहर मचा रखा है. बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अधिकांश स्थानों पर नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है. बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग इस आपदा को झेलने के लिए मजबूर हैं. हालांकि सरकार की ओर से तमाम तरह की राहत पहुंचाई जा रही हैल लेकिन कुछ इलाकों में ये नाकाफी है. कई इलाकों में लोग खाने पीने की चीजों से महरूम हैं. सरकार की कोशिश है कि सभी पीड़ित तक राहत समाग्री पहुंचाई जाए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰