मोदी सरकार ने दशहरा से पहले बिहार को दिया बड़ा गिफ्ट, मिले 17921 करोड़ रुपये

बिहार को त्योहारों के सीजन में केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र ने बिहार को 17921 करोड़ रुपये दिए हैं। यह पैसा टैक्स के बंटवारे से मिला है। यह दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है जो किसी राज्य को मिला है। सबसे अधिक पैसा उत्तर प्रदेश को मिला है। बिहार सरकार ने इसके लिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024, 11:13 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोदी सरकार ने दशहरा से पहले बिहार को दिया बड़ा गिफ्ट, मिले 17921 करोड़ रुपये
Photo: UB India News Archive
बिहार को त्योहारों के सीजन में केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र ने बिहार को 17921 करोड़ रुपये दिए हैं। यह पैसा टैक्स के बंटवारे से मिला है। यह दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है जो किसी राज्य को मिला है। सबसे अधिक पैसा उत्तर प्रदेश को मिला है। बिहार सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

बिहार में विकास के काम तेज होंगे

बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कुल 1,78,173 करोड़ रुपये दिए हैं। यह पैसा राज्यों को पहले ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बिहार में विकास के काम तेज होंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि त्योहारों के समय में यह केंद्र सरकार का तोहफा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को एनडीए सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अनुपम भेंट है। यह राज्य में विकास कार्यों को नई गति एवं ऊंचाई प्रदान करेगी।

केंद्र सरकार ने किस राज्य को कितने दिए पैसे

राज्य राशि (करोड़ में)
उत्तर प्रदेश 31,962
बिहार 17,921
मध्यप्रदेश 13,987
पश्चिम बंगाल 13,404
महाराष्ट्र 11,255
राजस्थान 10,737
ओडिशा 8068

पीएम मोदी का बिहार पर विशेष ध्यान

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार पर विशेष ध्यान है। प्रधानमंत्री ने बिहार को स्पेशल पैकेज देने का वादा किया था, जिसकी किश्तें मिल रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰