BJP पर क्यों फायर हो गई लालू की पार्टी?

मुंबई में बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की हत्या के बाद बिहार में भी बयानबाजी का सिलसिला जारी है. बीजेपी का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और गुलशन कुमार की मौत पर विपक्ष ने क्यों नहीं हाय-तौबा मचाया था? इस पर अब आरजेडी की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है. सोमवार (14 अक्टूबर) को आरजेडी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024, 07:57 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
BJP पर क्यों फायर हो गई लालू की पार्टी?
Photo: UB India News Archive

मुंबई में बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की हत्या के बाद बिहार में भी बयानबाजी का सिलसिला जारी है. बीजेपी का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और गुलशन कुमार की मौत पर विपक्ष ने क्यों नहीं हाय-तौबा मचाया था? इस पर अब आरजेडी की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है. सोमवार (14 अक्टूबर) को आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी मौत पर भी राजनीति करना जानती है. बीजेपी की यह पुरानी आदत रही है.

आरजेडी ने कहा- महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था चौपट

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम लोग किसी की मौत पर श्रद्धांजलि देते हैं, राजनीति नहीं करते हैं. जिस तरह बाबा सिद्दीकी की हत्या अपराधियों ने कर दी, महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार है, इससे साफ दिख रहा है कि बिहार की तरह महाराष्ट्र में भी कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है.

इस घटना से हम लोग मर्माहत: मृत्युंजय तिवारी

आरजेडी नेता ने कहा आगे कि बाबा सिद्दीकी का गृह जिला गोपालगंज है. हम लोग मर्माहत हैं और सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. शिंदे सरकार में किस तरह कानून-व्यवस्था चौपट है इस घटना से दिख रहा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा में रहने वाले की हत्या कर दी जाती है और बीजेपी पहले की हुई घटना पर सियासत कर रही है. हम किसी भी हत्या को जायज नहीं कहते हैं और सभी मौतों पर हम लोग निंदा करते हैं.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के अलावा दूसरी ओर आरजेडी ने एक और मुद्दे पर घेरा. दरअसल केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकलने वाले हैं. इस पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “हमारे नेता तेजस्वी यादव बिहार की जनता के लिए रोजगार, दवाई, कमाई, पढ़ाई की बात करने के लिए यात्रा पर हैं तो यह हिंदू-मुस्लिम करने के लिए यात्रा पर हैं. सबसे बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुप हैं. इससे साफ लग रहा है कि नीतीश जी बीजेपी में अपनी पार्टी का विलय करने वाले हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰