बिहार की सभी चार सीटों पर उपचुनाव जीतेगा NDA

बीजेपी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की सभी चार विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा, जहां अगले महीने उपचुनाव होंगे. बिहार की रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे. ये सभी सीटें इस साल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024, 05:42 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की सभी चार सीटों पर उपचुनाव जीतेगा NDA
Photo: UB India News Archive

बीजेपी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की सभी चार विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा, जहां अगले महीने उपचुनाव होंगे. बिहार की रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे. ये सभी सीटें इस साल की शुरुआत में विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गई थीं,

राजग मजबूत प्रदर्शन करेगा- जायसवाल 

जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि राजग मजबूत प्रदर्शन करेगा. हम इमामगंज सीट बरकरार रखेंगे, जो हमारे सहयोगी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पास थी. हम सभी सीटें जीतेंगे.’’ उन्होंने ये भी कहा कि बिहार उपचुनाव में एनडीए मिलकर चुनाव लड़ेगी. हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे, क्योंकि हमारी सरकार लगातार लोगों के हित में काम कर रही है.

वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि झारखंड चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. उन्होंने ये भी कहा “राजग के सभी घटक दल उपचुनावों और पड़ोसी राज्य झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमत हो गए हैं. विवरण उचित समय पर साझा किया जाएगा.”

उपचुनाव में चार सीटें एनडीए की झोली में जायेंगीः उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा उप–चुनाव की सभी ४ सीटें एनडीए गठबंधन की झोली में आएंगी। गत लोकसभा चुनाव में एनडीए के हाथों करारी शिकस्त मिलने के बाद विपक्ष दूर–दूर तक अब चुनौती देने की स्थिति में नहीं है‚ उसका राजनीतिक मनोबल पूरी तरह से धराशायी हो चुका है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में सुशासन‚ सौहार्द और सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास की जो मिसाल पेश की है‚ उससे समाज के हर वर्ग को खासा लाभ हुआ है। हमारे नेता के कुशल नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ‘विकसित बिहार’ के निर्धारित लIय को हासिल करने के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है। इस दिशा में केंद्र की एनडीए सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का बेमेल गठबंधन लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा उप–चुनाव में भी औंधे मुंह गिरेगा। जनता विपक्ष की स्वार्थपरक राजनीति का शिकार कभी नहीं बनेगी। बाढ आपदा के समय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छुि^यां मानने विदेश निकल जाते हैं‚ उन्हें आम जनता के दुख–दर्द से कोई लेना–देना नहीं है। सत्ता में वापस लौटकर सरकारी खजाने पर डाका डालना विपक्ष की एकमात्र मंशा है।

विपक्ष के नकारात्मक राजनीति से प्रदेश की जनता अब उब चुकी है। जिसका प्रमाण लोकसभा चुनाव नतीजों में भी साफ–साफ दिखा है। विपक्ष द्वारा झूठ फैलाकर जनमत हासिल करने का मंसूबा कभी सफल नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के प्रति आम जनता का भरोसा आये दिन मजबूत हो रहा है। हमारे नेता विकास और सुशासन के मूलमंत्र को अपनाकर प्रदेश के उत्थान में दिनरात लगे हुए हैं।

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

भारतीय चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, 13 नवंबर को यहां चार सीटों पर उपचुनाव होंगे. इसको लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं, सभी अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगे हैं. बिहार की इमामगंज, रामगढ़, बेलागंज, तरारी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰