बिहार में BJP के हिंदुत्व राग से असहज हुए नीतीश!

बीजेपी ने बिहार में हिन्दुत्व का नया अभियान छेड़ दिया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकालने की घोषणा की है तो बीजेपी के ही विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने उनसे एक कदम आगे बढ़ कर बिहार के एक और विभाजन की मांग कर दी है। आश्चर्यजनक ढंग से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024, 06:00 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में BJP के हिंदुत्व राग से असहज हुए नीतीश!
Photo: UB India News Archive

बीजेपी ने बिहार में हिन्दुत्व का नया अभियान छेड़ दिया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकालने की घोषणा की है तो बीजेपी के ही विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने उनसे एक कदम आगे बढ़ कर बिहार के एक और विभाजन की मांग कर दी है। आश्चर्यजनक ढंग से दोनों नेताओं के निशाने पर सीमांचल का ही इलाका है। गिरिराज सिंह की स्वाभिमान यात्रा 18 अक्टूबर से शुरू होकर 22 अक्टूबर तक होनी है। इस दौरान वे मुस्लिम बहुल सीमांचल में जाएंगे।

गिरिराज की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा
गिरिराज सिंह की स्वाभिमान 18 अक्टूबर को भागलपुर से आरंभ होगी। 19 अक्टूबर को वे कटिहार पहुंचेंगे। 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया और 22 अक्टूबर को किशनगंज पहुंच कर उनकी यात्रा समाप्त होगी। इस दौरान वे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे- बांटोगे तो कटोगे का संदेश हिन्दू वोटरों को देंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस नारे से चुनावी हवा का रुख बदल गया था। कांग्रेस के पक्ष में बनी हवा अचानक भाजपा के पक्ष में हो गई। भाजपा को बड़ी कामयाबी वहां मिली।

बचौल ने अलग राज्य की मांग उठाई
मधुबनी के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हरिभूषण ठाकुर बचौल कट्टर हिन्दूवादी नेता हैं। अपने बयानों को लेकर वे सुर्खियां बटोरते रहे हैं। मुसलमानों को मतदान के अधिकार से वंचित करने का बयान देकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वे जनसंख्या नियंत्रण कानून के भी हिमायती रहे हैं। कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया को लेकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की है। उनका तर्क है कि इस इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों का साम्राज्य फैलता जा रहा है। धड़ल्ले से बांग्लादेशी यहां आते हैं और स्थायी ठिकाना बना लेते हैं। केंद्र शासित प्रदेश बना कर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है।

24 साल पहले अलग हुआ था झारखंड
वर्ष 2000 में पीएम रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन दक्षिण बिहार के लोगों की अलग झारखंड राज्य की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी। खनिज संपदा और बड़े औद्योगिक इलाके के रूप में तब दक्षिण बिहार की पहचान थी। लालू यादव ने तब कहा था कि झारखंड उनकी लाश पर ही बनेगा। विभाजन के बाद बिहार उद्योग विहीन हो गया था। इसलिए कि उत्तर बिहार में सिर्फ चीनी मिलें ही थीं, जो लालू यादव के शासन काल में मृतप्राय हो गई थीं। विभाजन के समय बिहार में एक भोजपुरी गाना खूब प्रचलित हुआ था- अलगा भयिल झारखंड, अब का खइबs सकरकंद!

जेडीयू में गुस्सा
भाजपा के इन दोनों नेताओं के कदम से सहयोगी जेडीयू भारी गुस्से में है। जेडीयू के एक प्रवक्ता नीरज कुमार गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा को बिहार में कायम सौहार्द को बिगाड़ने वाला मानते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की यात्रा का कोई औचित्य नहीं। सिर्फ सीमांचल में ही यात्रा निकालने का क्या मतलब है। विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के सीमांचल को अलग प्रदेश बनाने की मांग वाले बयान पर भी जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने एतराज किया है। उनका कहना है कि बिहार में हर धर्म के लोग मिल्लत के साथ रहते हैं। अलग प्रदेश की मांग बेतुकी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰