इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने रांची पहुंचे तेजस्वी यादव

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर 19 अक्टूबर को बैठक है. इसमें शामिल होने के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज शुक्रवार को रांची पहुंच गए हैं. इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024, 06:24 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने रांची पहुंचे तेजस्वी यादव
Photo: UB India News Archive

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर 19 अक्टूबर को बैठक है. इसमें शामिल होने के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज शुक्रवार को रांची पहुंच गए हैं. इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सीटों पर चर्चा करेंगे. रांची में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए, जो भी फेसला होगा बता दिया जाएगा.

सीट बंटवारे पर लगेगी अंतिम मुहर 

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर को सड़क मार्ग से रांची पहुंचे हैं. यहां शनिवार को सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लगने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन के अन्य घटक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे. तेजस्वी यादव रांची में पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और चुनाव से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा करेंगे. इसके बाद 19 अक्टूबर को बैठक में शामिल होंगे.

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही रांची सभी प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं की गतिविधियों का केंद्र बन गया है. तेजस्वी प्रसाद यादव यहां अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सीट शेयरिंग पर विचार-विमर्श करेंगे. इस दौरान उनकी कोशिश सीटों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बनाने की होगी. इसके बाद ही यह तय होगा कि झारखंड में आरजेडी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला तय

आपको बता दें कि एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला तय हो गया है. बीजेपी ने जेडीयू को सिर्फ दो सीटें दी हैं, हालांकि कि 11 सीटों की मांग थी. अब देखना ये होगा कि इंडिया गठबंधन में जेएमएम आरजेडी को कितनी सीटें देती हैं. वैसे चर्चा तो ये है कि 80 में से कांग्रेस को 29 सीटें देने की बात कही गई है. झामुमो 43 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा. बाकी बची सीटें को अन्य घटक दल में बांटी जाएंगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰