आरसीपी सिंह की राह बीजेपी से हुई जुदा , बनायेगे नई पार्टी

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भाजपा से मन भर गया है। अब वे नई पार्टी बनाएंगे। बोले- ‘नई पार्टी, प्रदेश और समाज के लिए बहुत जरूरी है।’ वे शनिवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा- ‘राजनीतिक कार्यकर्ता बेहद निराश हैं। यह प्रदेश और समाज के लिए खतरनाक स्थिति है। प्रदेश और समाज की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अक्टूबर 2024, 07:20 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आरसीपी सिंह की राह बीजेपी से हुई जुदा , बनायेगे नई पार्टी
Photo: UB India News Archive

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भाजपा से मन भर गया है। अब वे नई पार्टी बनाएंगे। बोले- ‘नई पार्टी, प्रदेश और समाज के लिए बहुत जरूरी है।’ वे शनिवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा- ‘राजनीतिक कार्यकर्ता बेहद निराश हैं। यह प्रदेश और समाज के लिए खतरनाक स्थिति है। प्रदेश और समाज की चौतरफा बेहतरी के लिए राजनीतिक कार्यकर्ताओं में उत्साह की बहुत जरूरत है।

मैंने पिछले 4 महीनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। कार्यकर्ता, शुभचिंतकों से लेकर आम लोगों से बात की। सबका यही कहना रहा कि राजनीतिक तौर पर कुछ नया होना चाहिए। नई पार्टी बननी चाहिए, जो सार्थक विकल्प हो। सो, हमने नई पार्टी बनाने की बात तय की है।’ उनके अनुसार, मैंने 6 अगस्त 2022 को जदयू छोड़ा। तब से बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। मैंने इन सबका भी फीडबैक लिया। इन्होंने भी नई पार्टी बनाने की बात कही।

आरसीपी सिंह जदयू में ‘नेक्स्ट टू’ की हैसियत में रहे। जब नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री थे, तब से आरसीपी उनके साथ रहे। नीतीश के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनके साथ रहे। पार्टी संगठन से जुड़े। राज्यसभा भेजे गए। पार्टी के कोटे से केंद्र में मंत्री बने। हालांकि, उनका मंत्री बनना बहुत विवादास्पद रहा। खुद जदयू के बड़े नेताओं ने कहा कि वे अपने मन से मंत्री बन गए, जबकि पार्टी ने उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी के लिए भाजपा नेतृत्व से बात करने को कहा था। मगर वे खुद ही मंत्री बन गए। इसके बारे में जदयू नेतृत्व से सहमति नहीं ली।

आरसीपी पर भाजपा के साथ मिलकर जदयू को तोड़ने का आरोप लगा। राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ आदि नेताओं ने उन्हें ‘भाजपाई एजेंट’ कहा। यहां तक की नीतीश कुमार ने भी काफी कुछ कहा। आरसीपी ने इन तमाम बातों को कई मौकों पर खारिज किया। कहा- ‘नीतीश कुमार को घेरे हुए कॉकस ने मुझे साजिशन उनसे दूर कर दिया।’ बहरहाल, आरसीपी जदयू छोड़कर भाजपा में आ गए।

तब जदयू, राजद के साथ मिलकर सरकार चला रहा था। कुछ दिन बाद जदयू खुद भाजपा के साथ हो गया। यह स्थिति आरसीपी के लिए बहुत परेशान करने वाली रही। जदयू के साथ होते ही भाजपा ने उनको ठंडा कर दिया। यानी कोई जिम्मेदारी या तवज्जो नहीं मिली। लोकसभा चुनाव के दौरान तो आरसीपी बिहार में दिखे भी नहीं। हां, इन सबके बाद पहली बार उनकी तरफदारी के पोस्टर-बैनर राजधानी में जरूर दिखे। इस पर लिखा था-टाइगर अभी जिंदा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰