उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने तरारी के साथ बेलागंज से भी उम्मीदवार बदला

13 नवंबर को बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) ने तरारी (Tarari) और बेलागंज (Belaganj) विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी को बदल दिया है. अब तरारी से किरण सिंह उम्मीदवार होंगी. वहीं बेलागंज सीट से मो. अमजद को प्रत्याशी बनाया गया है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024, 08:31 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने तरारी के साथ बेलागंज से भी उम्मीदवार बदला
Photo: UB India News Archive

13 नवंबर को बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) ने तरारी (Tarari) और बेलागंज (Belaganj) विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी को बदल दिया है. अब तरारी से किरण सिंह उम्मीदवार होंगी. वहीं बेलागंज सीट से मो. अमजद को प्रत्याशी बनाया गया है.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में बुधवार (23 अक्टूबर) को इसकी घोषणा की गई है. किरण सिंह सामाजिक कार्यकर्ता हैं. महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में सक्रिय रही हैं. शिक्षा को लेकर सक्रिय रही हैं. वहीं बेलागंज से उम्मीदवार मो. अमजद की बात करें तो ये पूर्व मुखिया रह चुके हैं. राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. बेलागंज से 2005 और 2010 में प्रत्याशी भी रह चुके हैं.

पहले तरारी से एसके सिंह तो बेलागंज से खिलाफत हुसैन थे उम्मीदवार

बता दें कि तरारी विधानसभा सीट से पहले लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह उम्मीदवार थे. मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह और उनका परिवार लंबे समय से दिल्ली में रहता है. किसी राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वहां का वोटर होना जरूरी होता है. ऐसे में एसके सिंह की उम्मीदवारी पर संकट के बादल मंडरा रहे थे. ऐसे में जन सुराज पार्टी ने उपचुनाव से पहले कैंडिडेट बदल दिया है. उधर बेलागंज से पहले प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया था. इन्हें भी अब किसी कारण से बदल दिया गया है.

बता दें कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के अलावा इन दो सीटों में से एक सीट बेलागंज से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी लड़ेगी. पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा हो गई है. बेलागंज विधानसभा सीट से मो. जामिन अली को उम्मीदवार बनाया गया है. इस तरह बेलागंज सीट पर उपचुनाव में मुकाबला जबरदस्त होने वाला है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰