गिरिराज की आदत है,इसी तरह की बात बोलते रहता है

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार (23 अक्टूबर) को पत्रकारों से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. लालू यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह के राज में और नीतीश कुमार के राज में कोई फर्क नहीं है. गिरिराज की आदत है. इसी तरह की बात बोलते रहता है. बस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024, 08:35 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गिरिराज की आदत है,इसी तरह की बात बोलते रहता है
Photo: UB India News Archive

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार (23 अक्टूबर) को पत्रकारों से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. लालू यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह के राज में और नीतीश कुमार के राज में कोई फर्क नहीं है. गिरिराज की आदत है. इसी तरह की बात बोलते रहता है. बस में है? हिंदू-मुस्लिम सब रहेगा.

इस सवाल पर कि क्या यहां दंगा-फसाद कराना चाहते हैं? इस पर लालू यादव ने कहा कि हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा? तेजस्वी यादव कह रहे हैं अगर कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार हैं. इस पर लालू यादव ने कहा कि ठीक बोले हैं. लालू प्रसाद यादव गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ और बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे.

कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार पर किया हमला

बता दें कि कांग्रेस ने भी सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया है. बीते मंगलवार (22 अक्टूबर) को कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी अब कंफ्यूज हो गई है. पहले भारतीय जनता पार्टी राम-राम कर रही थी, फिर सनातन-सनातन कह रही थी और अब हिंदू-हिंदू पर आ गई है. राम-राम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के लोग जाम-जाम में फंस गए हैं. ये बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह की भाषा नहीं है. नीतीश कुमार जी की भाषा है.”

राजेश राठौर ने कहा, “आने वाले दिनों में दिखेगा पटना में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता वही बोलेंगे जो अररिया के सांसद बोल रहे हैं. नीतीश कुमार के राज्य में आपके गठबंधन का एक सांसद किस प्रकार से कह रहा है कि अगर अररिया में रहना है हिंदू-हिंदू बोलना है. इसका मतलब है बिहार में रहना है तो हिंदू-हिंदू बोलना है. इसका सही जवाब नीतीश कुमार और जेडीयू देगी.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰