CM नीतीश ने शुरू की 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी , 2025 में नीतीश का ही होगा चेहरा, 220 सीटें जीतने का लक्ष्य

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई एनडीए की बैठक में टारगेट युद्ध की शुरुआत हो गई। यह शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं की। इस बैठक के बाद दो संशय पर से भी पर्दा उठ गया। इधर, कुछ दिनों से एनडीए के दलों के बीच अफवाह का बाजार गरम था। इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 अक्टूबर 2024, 10:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CM नीतीश ने शुरू की 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी , 2025 में नीतीश का ही होगा चेहरा, 220 सीटें जीतने का लक्ष्य
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई एनडीए की बैठक में टारगेट युद्ध की शुरुआत हो गई। यह शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं की। इस बैठक के बाद दो संशय पर से भी पर्दा उठ गया। इधर, कुछ दिनों से एनडीए के दलों के बीच अफवाह का बाजार गरम था। इस बैठक में जो भी चुनावी स्वरूप तैयार किए गए हैं उसका लिटमस टेस्ट राज्य में हो रहे रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज विधान सभा के चुनाव में कर लिया जाएगा।

एनडीए की बैठक में दो संशय से पर्दा उठा

एनडीए की बैठक संपन्न होने के बाद जिन दो संशय से वरीय नेता जूझ रहे थे, उनका निदान इस बैठक में निकल गया। पहला तो यह कि राजद के वरीय नेताओं की ओर से लगातार इस बात को राजनीतिक गलियारों में लाया जा रहा था कि नीतीश कुमार देशद्रोही पार्टी के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे और अंतरात्मा की आवाज पर महागठबंधन से चुनाव लड़ेंगे।

आज इस संशय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पर्दा उठाया और कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2025 एनडीए की छतरी के तले लड़ेंगे।

दूसरा संशय यह था कि जिस तरह से भाजपा के वरीय नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक हरि भूषण बचौल, श्रम मंत्री संतोष सिंह और हरि सहनी जैसे वरीय नेता कट्टर हिंदुत्व का राग अलाप के नीतीश कुमार के सेक्युलरिज्म पर सवाल उठा गए उससे यह चर्चा भी शुरू हो गई कि क्या भाजपा हरियाणा की राह पर चल पड़ी है। पर इसका जवाब भी एनडीए की बैठक में खुद नीतीश कुमार ने ही दे दिया।

टारगेट 220 का चुनावी युद्ध

हालांकि राजनीति गलियारे में यह बात पहले भी हो रही थी कि 2025 के विधान सभा चुनाव में 2010 का रेकॉर्ड तोड़ा जाएगा। इस बात की चर्चा नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक में भी की थी। हालांकि एनडीए की बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद मीडिया से कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।

2010 से अधिक विधान सभा सीटें जितने का लक्ष्य निर्धारित भी किया गया। 2025 के विधान सभा चुनाव का लक्ष्य इस बार 220 सीटों पर जीतने का लक्ष्य रखा गया है।

संगठन के इस्तेमाल पर भी हुई चर्चा

चुनाव में संगठन के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा हुई। तय यह किया गया कि हर पंचायत पर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इस बैठक का मूल स्वर होगा वोटरों को कैसे बूथ तक पहुंचाया जाए। इसका लिटमस टेस्ट बिहार में हो रहे रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज विधान सभा उप चुनाव में आजमाया जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में हुई एनडीए के नेताओं की बैठक में चुनाव में जीत का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में 220 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में ये भी तय किया गया है कि एनडीए के सभी घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तर पर भी बैठकें भी होंगी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰