जनसुराज में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी परिषद का होगा गठन

बिहार के चार विधान सभा के हुए चुनाव और तिरहुत स्नातक क्षेत्र के उपचुनाव के नतीजों के बाद प्रशांत किशोर ने समीक्षा के लिए कोर कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए हैं। इन प्रस्तावों में 125 सदस्यीय कोर कमेटी से 25 सदस्यीय कार्यकारिणी परिषद के गठन को लेकर सहमति बनी। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 दिसंबर 2024, 10:31 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जनसुराज में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी परिषद का होगा गठन
Photo: UB India News Archive

बिहार के चार विधान सभा के हुए चुनाव और तिरहुत स्नातक क्षेत्र के उपचुनाव के नतीजों के बाद प्रशांत किशोर ने समीक्षा के लिए कोर कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए हैं। इन प्रस्तावों में 125 सदस्यीय कोर कमेटी से 25 सदस्यीय कार्यकारिणी परिषद के गठन को लेकर सहमति बनी।

जन सुराज के संगठनात्मक चुनाव, नामांकन और उसकी प्रक्रिया का निर्धारण करने पर भी आम सहमति बनी। जन सुराज के प्रदेश स्तर पर 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 प्रवक्ता और 5 सचिव का चयन का फैसला किया गया। साथ ही जन सुराज के झंडा और लोगो पर सहमति बनी, जिस पर पार्टी काफी दिनों से मेहनत कर रही थी। इसके अलावा जन सुराज के संविधान पर चर्चा और संवाद को लेकर बात हुई।

24 जनवरी को कार्यक्रम होगा

जनसुराज की 11 सदस्यीय प्रचार समिति, विधानसभा प्रभारियों और जिला पर्यवेक्षकों का चयन किया गया। यह भी फैसला लिया गया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर 24 जनवरी को कार्यक्रम किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर समाज के सभी वर्गों के बीच 2500 से अधिक जन सुराज संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह भी फैसला किया गया कि युवाओं के नेतृत्व में राज्यव्यापी बाइक यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इमामगंज और तिरहुत में मिले वोट ने बढ़ाया उत्साह

चार विधानसभा में हुए उपचुनाव में जनसुराज को भले ही जीत हासिल नहीं हुई हो पर वोट का जो प्रतिशत रहा वो जनसुराज का उत्साह बढ़ाने वाला रहा। खासकर इमामगंज विधानसभा में जनसुराज के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37 हजार वोट मिले और तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, तिरहुत स्नातक क्षेत्र के हुए उपचुनाव में जनसुराज ने सबको चौंका दिया। यहां से जनसुराज के उम्मीदवार विनायक गौतम को 16829 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे। जदयू जिसकी सीट थी, वो चौथे स्थान पर चली गई। वहीं, आरजेडी तीसरे स्थान पर रही।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰