बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर?

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दांव-पेच अभी से दिखने लगा है। बिहार में भी दूसरे राज्यों की तरह दो सियासी गठबंधन आमने-सामने हैं। एनडीए में भाजपा, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी- आर (लोजपा-आर), राष्ट्रीय लोक मंच (त्स्ड) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) हैं तो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में आरजेडी, कांग्रेस, वामपंथी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 दिसंबर 2024, 10:53 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर?
Photo: UB India News Archive

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दांव-पेच अभी से दिखने लगा है। बिहार में भी दूसरे राज्यों की तरह दो सियासी गठबंधन आमने-सामने हैं। एनडीए में भाजपा, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी- आर (लोजपा-आर), राष्ट्रीय लोक मंच (त्स्ड) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) हैं तो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में आरजेडी, कांग्रेस, वामपंथी पार्टियां और वीआईपी शामिल हैं।

एनडीए के भीतर मचा है भारी घमासान

ऊपर से एनडीए में सब कुछ ठीक दिखता है, लेकिन अंदरखाने ऐसा नहीं है। खासकर तिरहुत एमएलसी उपचुनाव में निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी की जीत के बाद एनडीए का कलह सतह पर आ गया है। एनडीए समर्थित जेडीयू के पराजित प्रत्याशी अभिषेक झा असहयोग का आरोप एनडीए के जनप्रतिनिधियों पर लगा रहे हैं। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा- आर के बागी प्रत्याशी को लेकर भी एनडीए में घमासान मचा हुआ है। भाजपा के भीतर तो कोई खटपट अभी नहीं दिखती, लेकिन जेडीयू में अंदरूनी उठापटक जरूर है। इसका एक उदाहरण काफी है।

संजय झा के गृह प्रवेश से नीतीश नदारद

पिछले दिनों जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा को दिल्ली में मिले सरकारी आवास का गृह प्रवेश था। निमंत्रण पाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के सांसद शामिल हुए। बिहार के डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी गृह प्रवेश के दौरान मौजूद थे। आश्चर्य की बात यह रही कि नीतीश कुमार, अशोक चौधरी और विजय चौधरी नहीं पहुंचे। श्रवण कुमार अपवाद थे। वे किसी कार्य से उस वक्त दिल्ली में मौजूद थे। शायद इसी वजह से वे शामिल हुए। इससे यही संदेश जाता है कि जेडीयू में कुछ तो गड़बड़ है।

मनीष वर्मा का कार्यक्रम रोकने से खटपट

नीतीश कुमार की सलाह पर मनीष वर्मा ने कार्यकर्ता समागम का कार्यक्रम शुरू किया था। जिलों में जाकर वे न सिर्फ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे, बल्कि समता पार्टी के पुराने-बिछड़े लोगों से भी मिल रहे थे। उनका कार्यक्रम संजय झा के निर्देश पर रोक दिया गया। इसके लिए पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जारी किया। जेडीयू के भीतर इस बात को लेकर खटपट है। नीतीश के कहने पर ही मनीष वर्मा ने आईएएस की नौकरी छोड़ जेडीयू ज्वाइन किया था। वे नीतीश कुमार के गृह जिले के उनके स्वजातीय हैं। जेडीयू ज्वाइन करते ही उन्हें नीतीश कुमार ने जिस तरह राष्ट्रीय महासचिव बना दिया, उससे लोग यह मान कर चल रहे थे कि वे उनके उत्तराधिकारी होंगे।

‘इंडिया’ में आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने

इंडिया ब्लॉक भी निरापद नहीं रह गया है। कांग्रेस और आरजेडी आमने-सामने आ गए हैं। आरजेडी ने राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लाक के नेतृत्व की कमान राहुल गांधी की जगह ममता बनर्जी को सौंपने की वकालत की है। लालू प्रसाद यादव का बयान आने के बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गई है। हालांकि इसे लोग दोनों की प्रेसर पोलिटिक्स मान रहे हैं। कांग्रेस को भनक लग गई है कि विधानसभा चुनाव में आरजेडी उसकी सीटों में कटौती करने की सोच रहा है। इसलिए पहले से ही कांग्रेस ने पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। कभी सीटों पर समझौता न करने की बात कांग्रेस के नेता कह रहे हैं तो अब दो डेप्युटी सीएम का प्रस्ताव कांग्रेस ने रख दिया है।

कांग्रेस को 70 सीटें देकर घाटे में आरजेडी!

कांग्रेस को पिछली बार की तरह सीटें देने को आरजेडी बर्बादी मानता है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दबाव डाल कर आरजेडी से 70 सीटें ले ली थीं। इनमें 19 ही कांग्रेस जीत पाई। आरजेडी का मानना है कि यदि कांग्रेस की सीटों में कटौती कर उसके या वाम दलों के उम्मीदवार लड़े होते तो तेजस्वी यादव का सीएम बनना तय था। इसलिए इस बार आरजेडी कांग्रेस की सीटों में कटौती करेगा और बची सीटें बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीपीआई (एमएल) और आरजेडी में बांटेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰