अभयानंद वाला फॉर्म्युला लगाएंगे नए DGP विनय कुमार?

बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने शुक्रवार को डीजीपी का पदभार ग्रहण किया और शनिवार से ही राज्य में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कई कड़े कदम उठाए। उनका लक्ष्य अपराध पर नियंत्रण करना, माफियाओं की अवैध संपत्ति जब्त […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024, 07:07 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अभयानंद वाला फॉर्म्युला लगाएंगे नए DGP विनय कुमार?
Photo: UB India News Archive

बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने शुक्रवार को डीजीपी का पदभार ग्रहण किया और शनिवार से ही राज्य में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कई कड़े कदम उठाए। उनका लक्ष्य अपराध पर नियंत्रण करना, माफियाओं की अवैध संपत्ति जब्त करना और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना है। इसके लिए वे लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और नए-नए उपायों पर विचार कर रहे हैं। उनके तेज-तर्रार कार्यशैली की तुलना पूर्व डीजीपी अभयानंद से की जा रही है।

डीजीपी को पटना पुलिस ने दी ‘एनकाउंटर सलामी’
कहा जा रहा है कि विनय कुमार ने डीजीपी बनने के बाद बिहार पुलिस में नई जान फूंक दी है। रात में एसएचओ, डीएसपी और एसपी खुद सड़कों पर गश्त करते दिख रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में देर रात तक मीटिंग चल रही हैं। डीजीपी खुद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और अपराध नियंत्रण के लिए नए तरीके ढूंढ रहे हैं। अधिकारियों से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। इन सब गतिविधियों से साफ है कि डीजीपी कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसके अलावा पटना के जक्कनपुर में कुख्यात अपराधी अजय राय के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

बिहार पुलिस का ऑपरेशन पेट्रोलिंग
डीजीपी विनय कुमार का मानना है कि पुलिस को जनता के बीच दिखना चाहिए। इससे अपराधियों में खौफ पैदा होता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को, चाहे वो थानेदार हों या बड़े अधिकारी, अपने इलाके में गश्त करने का आदेश दिया है। दिन-रात गश्त बढ़ाने से अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। पुलिस की सक्रियता देखकर अपराधी अपने कदम पीछे खींचेंगे। डीजीपी चाहते हैं कि पुलिस जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

FSL की ताकत बढ़ाई जा रही
अपराधियों को सजा दिलाने के लिए जांच प्रक्रिया को मजबूत किया जा रहा है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की क्षमता बढ़ाई जा रही है। अभी बिहार में चार एफएसएल काम कर रहे हैं। जल्द ही हर जिले में मोबाइल एफएसएल शुरू किया जाएगा। इससे अपराधों की जांच तेजी से हो सकेगी और अपराधियों को जल्द सजा मिल सकेगी। साथ ही, आपातकालीन सेवा डायल 112 को और बेहतर बनाया जाएगा। अभी राज्य में 2000 डायल 112 वाहन मौजूद हैं।

माफियाओं पर लगेगा BNS एक्ट
डीजीपी विनय कुमार माफियाओं पर नकेल कसने के लिए बिहार निषेधात्मक कार्रवाई अधिनियम (बीएनएस एक्ट) का इस्तेमाल करेंगे। इस कानून के तहत माफियाओं और अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त की जा सकती है। डीजीपी ने सभी थानेदारों को आदेश दिया है कि वे अगले एक महीने में अपने इलाके के कम से कम एक माफिया की संपत्ति ज़ब्त करने की कार्रवाई करें। इससे माफियाओं की आर्थिक कमर टूटेगी और अपराध में कमी आएगी। यह कदम अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में कारगर साबित होगा।

अभयानंद से मिलता है काम करने का तरीका
डीजीपी विनय कुमार के काम करने का तरीका पूर्व डीजीपी अभयानंद से मिलता-जुलता है। अभयानंद ने भी सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारा था। अब विनय कुमार के पास ज्यादा संसाधन हैं, जैसे पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ी है, आधुनिक हथियार उपलब्ध हैं, साइबर अपराध से निपटने के लिए तकनीक है और कई एफएसएल भी हैं। ऐसे में उनसे लॉ एंड ऑर्डर सुधारने की ज्यादा उम्मीदें हैं।

विनय कुमार और अभयानंद में तुलना की वजह
विनय कुमार और अभयानंद में तुलना की वजह भी है। रविवार रात डीजीपी खुद पटना की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था देखने निकले। उन्होंने खुद गाड़ी चलाकर दानापुर से गांधी मैदान तक का जायजा लिया। पुलिस की गश्त और डायल 112 की तैनाती पर खास ध्यान दिया। यह सब उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के किया ताकि असली हालात समझ सकें। इससे पहले उन्होंने पुलिस कार्यालयों का भी निरीक्षण किया था। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। खास बात यह रही कि वे अकेले ही निकले, किसी और पुलिस अधिकारी को साथ नहीं लिया। उन्होंने खुद गाड़ी चलाकर शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया और जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल कमांड सेंटर का भी जायजा लिया।

क्या मानना था बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद का?
बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद का मानना था कि कानून व्यवस्था डीजीपी की जिम्मेदारी है, न कि मुख्यमंत्री की। डीजीपी को खुद ही समस्याओं का हल ढूंढना चाहिए। देखना होगा कि क्या विनय कुमार भी इसी सिद्धांत पर काम करते हैं। क्या वे स्पीडी ट्रायल के जरिए अपराधियों में खौफ पैदा कर पाएंगे? क्या बिहार में एक बार फिर अभयानंद वाला दौर लौटेगा? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब आने वाले समय में मिलेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰