‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ वाले गेम के चैंपियन रहे हैं लालू………..

बिहार में ऐसे तो विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने अपने ‘फायदे’ को लेकर रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। हाल ही में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने ‘इंडिया’ गठबंधन में नेतृत्व को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन किया तो अब कांग्रेस ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024, 07:09 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ वाले गेम के चैंपियन रहे हैं लालू………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में ऐसे तो विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने अपने ‘फायदे’ को लेकर रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। हाल ही में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने ‘इंडिया’ गठबंधन में नेतृत्व को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन किया तो अब कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की मांग कर दबाव बढ़ा दिया है। दरअसल, इन दोनों बयानों को दबाव की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। आज लालू यादव भले ही ममता बनर्जी के नेतृत्व का समर्थन कर रहे हों, लेकिन यह वही लालू यादव हैं जिन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन में राहुल गांधी को ‘दूल्हा’ बनाने की बात कही थी। इसलिए उनके ताजा बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं।

आरजेडी-कांग्रेस में इसलिए हो रही बयानबाजी
माना जाता है कि लालू भले ही राजनीति में उतने सक्रिय नहीं हों, लेकिन अब भी मानसिक तौर पर दबाव बनाने से नहीं चूकते। हाल में ही जिस तरह चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी चारों खाने चित हुए और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहतर हुई है उससे लालू को भय है कि कांग्रेस उन पर हावी होगी। राजद कांग्रेस को राष्ट्रीय नेतृत्व के मुद्दे पर पहले ही उलझा कर रखना चाहती है।

‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ वाले गेम के चैंपियन लालू
बिहार की राजनीति के जानकार अजय कुमार कहते हैं कि लालू यादव राज्य की राजनीति और कांग्रेस की नब्ज पहचानते हैं। चुनाव को लेकर अभी ही कांग्रेस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वह जानते हैं कि कांग्रेस को नेतृत्व के मुद्दे पर ही फंसाए रखा जाए। कांग्रेस किसी भी हाल में नेतृत्व के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी।

अखिलेश सिंह ने ठोकी 70 सीटों पर दावा
दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपने तेवर दिखाए हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की मांग कर दी है। इस बीच, कांग्रेस इन दिनों अपने संगठन को भी मजबूत करने में जुटी है, जिससे उनके जमीनी संगठन पर सवाल उठाने का मौका राजद को नहीं मिल सके। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस 70 सीटों पर ही चुनाव लड़ी थी, जिसमें 19 पर जीत मिली थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰