गृह मंत्री अमित शाह पर लालू यादव ने दिया विवादित बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए बयान पर देशभर में सियासी पार काफी हाई है. विपक्ष के अलग-अलग नेता लगातार अमित शाह के बयान के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोलते हुए उनके खिलाफ अपशब्दों का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024, 09:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गृह मंत्री अमित शाह पर लालू यादव ने दिया विवादित बयान
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए बयान पर देशभर में सियासी पार काफी हाई है. विपक्ष के अलग-अलग नेता लगातार अमित शाह के बयान के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोलते हुए उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. दरअसल लालू प्रसाद यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है. वहीं लालू यादव ने अमित शाह से इस्तीफा देने की भी मांग की है.

दरअसल लालू प्रसाद यादव ने पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अमित शाह को राजनीति त्याग कर इस्तीफा दे देना चाहिए. राज्यसभा में अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर लालू यादव ने अमित शाह की आलोचना करते हुए कहा कि अंबेडकर भगवान हैं. हम अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हैं. अमित शाह के बयान को हमने सुना हैं, उनके बयान से ऐसा लगता है कि वह अंबेडकर से घृणा करते हैं.

तेजस्वी ने भी BJP पर साधा निशाना 

बता दें, बुधवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट शेयर बीजेपी पर प्रहार करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर को फैशन, पैशन और इंस्पीरेशन बताया था. वहीं तेजस्वी यादव ने अमित शाह की ओर से दिए गए बयान की न सिर्फ निंदा की थी बल्कि उनसे माफी मांगने को भी कहा है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट शेयर कर लिखा था- भाजपाई कान खोल कर सुन लें, बाबा साहेब अंबेडकर हमारे Fashion भी हैं, Passion भी हैं, Inspiration भी हैं और Motivation भी हैं. RSS/BJP वालों ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी को गाली दी, फिर जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी, फिर नेहरू को दी और अब अंबेडकर को गाली दे रहे है। इनके अपने तो सब नेता माफ़ीवीर रहे इसलिए देश के महापुरुषों को अपमानित करने का इनका Sinister डिज़ाइन है.

जानें क्या है मामला?

बता दें, गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर…, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता. उनके इस बयान के खिलाफ विपक्ष जुट होकर लगतार सियासी हमले कर रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰