CM से जनता ऊब चुकी, अब नए विकल्प की तलाश

जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने नीतीश कुमार की राजनीति करियर पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। अब समय आ चुका है। अगर NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है, तो यह NDA की बेवकूफी होगी।’ उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 दिसंबर 2024, 09:37 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CM से जनता ऊब चुकी, अब नए विकल्प की तलाश
Photo: UB India News Archive

जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने नीतीश कुमार की राजनीति करियर पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। अब समय आ चुका है। अगर NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है, तो यह NDA की बेवकूफी होगी।’

उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जनता ऊब चुकी है। अब जनता एक नए विकल्प की तलाश में है। हमारा काम जनता को सही-सही बात बताना है, फिर निर्णय जनता के हाथ में है।’

‘बिहार की राजनीतिक जमीन काफी उर्वरक है’

मनोज भारती ने कहा कि बिहार की राजनीतिक जमीन काफी उर्वरक है। उन्होंने इसे एक प्रतीकात्मक संदेश देते हुए कहा कि अगर इसमें थोड़ा बीज डाला जाए, तो अच्छी फसल तैयार होगी।

पार्टी में मची भगदड़ की अटकलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी से जुड़े लोगों ने पार्टी नहीं छोड़ी है, बल्कि केवल कोर कमेटी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि उन सभी लोगों से उनकी बातचीत हो चुकी है और वे अब भी जन सुराज के साथ हैं। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि ये सभी लोग भविष्य के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

बिहार की अगली कई पीढ़ियां अंधकार में डूब सकती है

अगर जन सुराज से किसी का मोहभंग हो रहा है, तो इसे उन्होंने बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भारती ने कहा कि बिहार बदलने का जो सपना सभी के दिलों-दिमाग में है, यह शायद उनका अंतिम प्रयास है। यदि इस बार चूक हो गई, तो बिहार की अगली कई पीढ़ियां अंधकार में डूब जाएंगी।

2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी जनसुराज

दरअसल, जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे। जनसुराज का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वो जमुई आए हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना, जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन के नेताओं के साथ आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श करना है। मनोज भारती ने कहा कि पार्टी 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰