NDA के सीएम फेस को लेकर चर्चाएं तेज !……

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से चुनावी अभियान का नेतृत्व कौन करेगा इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में जदयू के वरिष्ठ नेता औरराज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. इसपर कहीं कोई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 दिसंबर 2024, 09:42 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
NDA के सीएम फेस को लेकर चर्चाएं तेज !……
Photo: UB India News Archive

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से चुनावी अभियान का नेतृत्व कौन करेगा इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में जदयू के वरिष्ठ नेता औरराज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. इसपर कहीं कोई बहस नहीं है.

वहीं, शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नेतृत्व का निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है. केंद्रीय नेतृत्व ही इसका फैसला करेगा. हालांकि उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की प्रमुखता को स्वीकारते हुए यह भी कहा कि वैसे नीतीश को चेहरा तो है ही.

एनडीए में नेतृत्व की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
बता दें कि दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार में एनडीए के नेतृत्व को लेकर सवाल किया गया था. उनसे पूछा गया कि क्या बिहार में नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा बनेंगे या बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र वाला फॉर्मूला अपना सकती है. इसपर शाह ने सीधे तौर पर कुछ कहने से परहेज किया और कहा कि ऐसे मंचों से नीतिगत फैसलों की घोषणा नहीं की जाती. हम एक साथ बैठकर मुद्दे पर फैसला करेग. जब निर्णय लेंगे तो आपको बताएंगे. अमित शाह के इस बयान के बाद एनडीए में नेतृत्व को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ा है.

15 जनवरी से मिशन 225 की शुरुआत
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए 15 जनवरी से मिशन 225 की शुरुआत करने वाला है. बगहा और पश्चिमी चंपारण से शुरू होने वाला यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. एनडीए के सभी सहयोगी दल बूथ स्तर पर आपसी समन्वय बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश में अभियान चलाएंगे. वहीं 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 1996 से नीतीश कुमार पर भरोसा है। 2020 में नीतीश कुमार एनडीए के नेता थे। आगे भी नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव होगा।

क्या नीतीश कुमार ही 2025 में सीएम बनेंगे? इस सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 में भी यही हुआ था। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे, आगे भी वही रहेंगे।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम को विकास से कोई मतलब नहीं है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम को विकास से कोई मतलब नहीं है।

अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे सम्राट

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की पढ़ाई-लिखाई बिहार में ही हुई है। उनका जन्म भी बिहार में ही हुआ है। बिहार की भलाई के लिए बहुत चिंता करते हैं।

केजरीवाल जी आप रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के लिए इतना चिंतित क्यों हैं। बांग्लादेश भारत का पार्ट नहीं है। दिल्ली और पूर्वांचल के लोगों की चिंता कीजिए। जनता जानती है, दिल्ली की भलाई के लिए कौन काम कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बढ़ रहा है और दिल्ली भी। यहां पानी, रोड की समस्या है। इस पर दिल्ली के पूर्व सीएम कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है।

संगठन पर्व का चल रहा समय

आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह संगठन पर्व का समय है। ये बीजेपी के काम करने की शैली है। पार्टी के संगठन का पर्व है। कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात होती है। इस तरह की बैठक में संगठन में किस जगह पर कौन बैठेगा, कैसे चलना है, हर चीजों पर मंथन होता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰