पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन को लेकर नीतीश कुमार ने ‘प्रगति यात्रा’ सहित सारे कार्यक्रम किये रद्द

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 26 दिसंबर की रात AIIMS दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। इस दुखद घटना के बाद देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024, 07:29 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन को लेकर नीतीश कुमार ने ‘प्रगति यात्रा’ सहित सारे कार्यक्रम किये रद्द
Photo: UB India News Archive

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 26 दिसंबर की रात AIIMS दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। इस दुखद घटना के बाद देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ 27 और 28 दिसंबर को स्थगित कर दी है।

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा को लेकर आज मुजफ्फरपुर में 20 लखपति जीविका दीदियों से मुलाकात करने वाले थे। इस दौरान जीविका दीदियां अपनी प्रगति यात्रा की कहानी शेयर करने वाली थी।

इसके अलावा, सीएम यहां एक फोरलेन और तीन आरएबी के साथ करीब 450 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे। इन प्रोजेक्ट्स में मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन, गरहां-हथौड़ी-औराई पथ और बागमती नदी पर बभनगामा में पुल निर्माण शामिल है।

सीएम गायघाट प्रखंड में बागमती नदी पर मधुर पट्टी में आरसीसी पुल के निर्माण का शिलान्यास करने वाले थे। कांटी, मीनापुर के रघई घाट से शिवहर तक 39 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास भी सीएम करने वाले थे।

254 सड़क-नाला योजनाओं का भी उद्घाटन

शहरी क्षेत्र में नगर निगम की 254 सड़क-नाला योजनाओं का सीएम उद्घाटन करने वाले थे। इसकी सूची नगर निगम ने प्रशासन को भेजी है। शहरी क्षेत्र के रामदयालु नगर, सादपुरा व गोबरसही रेल गुमटी पर आरओबी का बन चुके डिजाइन के अनुसार निर्माण कराने का शिलान्यास भी सीएम करने वाले थे। इसमें 80 करोड़ की लागत से रामदयालु नगर में रेल ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है।

इसी प्रकार गोबरसही में भी करीब 80 करोड़ व सादपुरा में 48 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण कराया जाना है।

मुशहरी के नरौली में इन योजनाओं का करने वाले थे उद्घाटन

मुख्यमंत्री आज पंचायत सरकार भवन, वृहत आश्रय गृह, जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, मनरेगा पार्क, हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने वाले थे।

देशभर में शोक की लहर

डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉ मनमोहन सिंह के निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 27 और 28 दिसंबर को होने वाली यात्रा अब नहीं होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰