राजभवन मार्च से आरजेडी ने बनाई दूरी, कांग्रेस और वामदल विधायकों को पुलिस ने रोका

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्च के खिलाफ पीटी पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर वामदल और कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को राजभवन मार्च (Rajbhawan March) शुरु किया, लेकिन सतमूर्ति (विधानसभा के पास) गोलचक्कर से आगे बढ़ते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया. राजभवन से लगभग 500 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर महागठबंधन के विधायकों को रोक दिया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024, 10:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजभवन मार्च से आरजेडी ने बनाई दूरी, कांग्रेस और वामदल विधायकों को पुलिस ने रोका
Photo: UB India News Archive

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्च के खिलाफ पीटी पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर वामदल और कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को राजभवन मार्च (Rajbhawan March) शुरु किया, लेकिन सतमूर्ति (विधानसभा के पास) गोलचक्कर से आगे बढ़ते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया. राजभवन से लगभग 500 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर महागठबंधन के विधायकों को रोक दिया गया है. तब भी प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मार्च

दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. मंगलवार की दोपहर अभ्यर्थियों के समर्थन में महागठबंधन के नेता फिर सड़क पर उतरे. पटना में राजभवन मार्च के लिए भाकपा (माले) और कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा के पास जुटे. इसके बाद वे नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर बढ़ रहे थे, तभी पटना पुलिस ने चुनाव आयोग के पास मार्च को रोक दिया.
Mahagathbandhan March: पटना में महागठबंधन के राजभवन मार्च को पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठे तमाम नेता, आरजेडी ने बनाई दूरी

इसके बाद महागठबंधन के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया. देखते ही देखते विधायकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. उधर महागठबंधन के विधायक आगे नहीं जाने देने के बाद वहीं सड़क पर बैठ गए हैं और नारेबाजी करने लगे. हालांकि थोड़ी देर बाद ही विधायकों के एक प्रतिनिधि मंडल को प्रशासन की टीम राजभवन लेकर गई, जहां विधायक अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे.

आरजेडी का एक भी विधायक मार्च में शामिल नहीं

सबसे बड़ी बात यह है कि बिहार में महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी का एक भी विधायक मार्च में शामिल नहीं है, जबकि उनको वामदल ने आमंत्रित किया था और सहयोग मांगा था. आरजेडी के विधायक क्यों नहीं आ पाए, इसका जवाब वामदल एवं कांग्रेस नेता नहीं दे पा रहे हैं. यह जरुर बोल रहे हैं कि राजद विधायकों को बुलाया गया था. आरजेडी की इस दूरी कोलेकर कई तरह कई राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हों गईं हैं.

सीपीआईएमएल विधायक दल के नेता महबूब आलम, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि आरजेडी विधायकों को बुलाया गया था. अब क्यों नहीं आए इसका जवाब उन्हीं से लीजिए. राजद से सहयोग मांगा गया था. CPM विधायक सत्येंद्र यादव ने ABP न्यूज से बातचीत में बताया कि उन लोगों की मांग क्या है?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰