बिहार में कौन हैं सबसे अमीर मंत्री?

बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने अपने संपत्ति की घोषणा कर दी है. साल 2024 के आखिरी दिन बिहार सरकार के 30 मंत्रियों ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने का कम किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 1 जनवरी 2025, 07:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में कौन हैं सबसे अमीर मंत्री?
Photo: UB India News Archive

बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने अपने संपत्ति की घोषणा कर दी है. साल 2024 के आखिरी दिन बिहार सरकार के 30 मंत्रियों ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने का कम किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संपत्ति के मामले में अपने कई मंत्रियों से पीछे हैं. सीएम नीतीश कुमार के पास नगद के रूप में केवल 21 हजार रुपये हैं. वहीं बैंकों में मात्र साठ हजार रुपये जमा है. दिल्ली में एक हजार वर्ग फीट के आवास के अलावा सीएम नीतीश कुमार के पास कोई चल-अचल संपत्ति नहीं है. वहीं इस बीच सवाल उठता है कि बिहार सरकार में सबसे अमीर मंत्री कौन है.

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर मंत्रियों की घोषणा के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज सिंह उर्फ नीरज कुमार बबलू सबसे अमीर मंत्री हैं. नीरज कुमार सिंह के पास कुल संपत्ति 13.98 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें 3.26 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति 10.72 करोड़ रुपए की है. वहीं बिहार सरकार के सबसे गरीब मंत्री सुरेंद्र मेहता हैं. सुरेंद्र मेहता के पास मात्र 65.18 लाख की कुल संपति है.

नीतीश कुमार के दोस्त के पास लाखों के शेयर 

वहीं नीतीश कुमार के बेहद करीबी और दोस्त माने जाने वाले मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास 40000 रुपये नगद है, जबकि बैंक खाते में में पांच लाख 59 हजार रुपये हैं. वहीं उनके पास 12.33 लाख रुपये के शेयर भी है. इसके अलावा विजय चौधरी के पास एक मारूति अल्टो कार और दस ग्राम सोना है. वहीं उनकी पत्नी के पास करीब 18.72 लाख रुपये का सोना होना है. मंत्री महेश्वर हजारी की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ ,उनकी पत्नी की 5.09 करोड़ है.मंत्री के बैंक खाते में 51 लाख है तो उनकी पत्नी के खाते में 53 लाख रुपए है.

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नगद के मामले में सबसे आगे हैं. वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास सबसे ज्यादा कैश है. उनके पास नकद छह लाख 70 हजार रुपये कैश है. वहीं पत्नी के पास भी करीब पांच लाख सत्तर हजार रुपये नकद है. वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के पास नकद राशि नहीं है. पति-पत्नी दोनों को मिला कर अचल संपत्ति करीब साढ़े पांच करोड़ से अधिक की है.

इसके अलावा परिवहन मंत्री शीला मंडल की कुल संपत्ति 2.62 करोड़ की है. शीला मंडल के पास अचल संपत्ति 2.20 करोड़ की है. उनके पास मधुबनी में 1.25 करोड़ की जमीन, पटना में 45 लाख रुपये की 900 वर्ग फूट जमीन है. चल संपत्ति 42.75 लाख है. जिसमें ज्वलेरी 29.74 लाख रुपये की है. वहीं शिक्षा मंत्री मंत्री सुनील कुमार की कुल संपत्ति 3.66 करोड़ .नकद 51 हजार रुपये . कुल अचल संपत्ति 77.80 लाख  है.

रायफल और पिस्टल के शौकीन हैं ये मंत्री

मंत्री रेणु देवी के पास 8.35 लाख रुपये नगद बैंक में 8.39 हजार रुपये हैं. उनके पास एक इनोवा और स्कॉर्पियो गाड़ी. मंत्री के पास रायफल और पिस्टल भी. वहीं मंत्री सुमित सिंह के पास 4.77 करोड रुपए चल संपत्ति, 3.93 करोड़ रूपया चल संपत्ति कल 8.69 करोड रुपए की संपत्ति है. वह भी पिस्टल और रायफल के शौकीन हैं. मंत्री जमा खान के पास 1.9 करोड रुपए चल संपत्ति ।30 लाख रुपया अचल संपत्ति है. कुल संपत्ति 1.49 करोड रुपए की है.

मंत्री नीतीश मिश्रा के पास चल संपत्ति 2.50 करोड अचल संपत्ति 5.44 करोड रुपये की है. कुल संपत्ति 6.95 करोड़ की है. मंगल पांडे के पास चल संपत्ति 2. 34 करोड़ अ चल संपत्ति 1.30 करोड़ कुल संपत्ति 3.64 करोड़ की है. दिलीप जायसवाल के पास चल संपत्ति 2.82 करोड़ अचल संपत्ति 6.24 करोड़ रुपये की है. उनके पास कुल संपत्ति 9.6 करोड़ रुपये की है. वहीं मंत्री संतोष कुमार सुमन के पास चल संपत्ति 1.81 करोड़, अचल संपत्ति 3.81 करोड़ की है. उनकी कुल संपत्ति 5.63 करोड़ की है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰